{"_id":"6814e6226af4a91bca0d0ff7","slug":"tehri-news-dead-body-of-girl-missing-for-12-days-was-found-in-a-deep-ditch-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: 12 दिन से लापता युवती का शव गहरी खाई से मिला, दोस्त की मौत की खबर सुनकर थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: 12 दिन से लापता युवती का शव गहरी खाई से मिला, दोस्त की मौत की खबर सुनकर थी परेशान
Fri, 02 May 2025 09:11 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 02 May 2025 09:11 PM IST
सार
युवती के पिता का कहना है कि उनकी बेटी रथी देवता मंदिर कांडीखाल क्षेत्र में मेले में गई थी। वहां युवती ने उनसे कहा कि वह घर जा रही है। लेकिन वह देर शाम तक भी नहीं पहुंची। शिकायत के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
युवती का शव मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिहरी में 12 दिन से लापता एक युवती का शव आज गहरी खाई से पुलिस ने बरादम किया। युवती 12 दिन पहले मेले में गई थी और वहां से घर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन घर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी बेटी रथी देवता मंदिर कांडीखाल क्षेत्र में मेले में गई थी। वहां युवती ने उनसे कहा कि वह घर जा रही है। लेकिन वह देर शाम तक भी नहीं पहुंची। शिकायत के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
Roorkee: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने जहर खाकर दी जान, गाजियाबाद की युवती ने बनाया था अश्लील वीडियो
विज्ञापन
इसके बाद सामने आया कि युवती की एक युवक से दोस्ती थी। उसने कुछ दिन पहले ही देहरादून में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। यह बात उसे गायब होने के दिन मेले में ही अपनी एक सहेली से मिली थी। जिसके बाद वह सदमे में थी और अचानक गुमसुम हो गई थी और वहां से चली गई थी।
एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रह है। सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टर्स के पैनल से कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी की भी कार्यवाही की गई है। यदि किसी भी व्यक्ति का अपराध सामने आता है तो उसके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन