फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Boy Commits Suicide after Tired of blackmailing By girl from Ghaziabad for obscene video

Roorkee: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने जहर खाकर दी जान, गाजियाबाद की युवती ने बनाया था अश्लील वीडियो

Fri, 02 May 2025 07:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 May 2025 07:59 PM IST
सार

Uttarakhand News: आरोप है कि युवक ने लाखों रुपये युवती को दिए लेकिन बाद में युवती ने पांच लाख रुपये की और मांग शुरू कर दी। इसके कारण युवक मानसिक तनाव में रहने लगा था।

विज्ञापन
Roorkee News Boy Commits Suicide after Tired of blackmailing By girl from Ghaziabad for obscene video
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

युवती ने पहले इंस्टाग्राम पर युवक के साथ दोस्ती की फिर उसे गाजियाबाद बुलाकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवक से मोटी रकम मांगी। मानसिक तनाव के कारण युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने युवती समेत दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि पुत्र की इंस्टाग्राम आईडी पर एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। इसके बाद इंस्टाग्राम पर पुत्र की युवती के साथ दोस्ती हो गई थी। दोनों में दोस्ती होने पर वह गाजियाबाद में मिले थे। आरोप है कि गाजियाबाद पहुंचने पर युवती ने अपने साथी के साथ मिलकर पुत्र का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

Roorkee Crime: पिता के सामने नाबालिग बेटी को अपहरण कर ले गए तीन बाइक सवार, तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पुत्र ने लाखों रुपये युवती को दिए लेकिन बाद में युवती ने पांच लाख रुपये की और मांग शुरू कर दी। इसके कारण पुत्र मानसिक तनाव में रहने लगा था। 28 अप्रैल की शाम को उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर पुत्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां 30 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को मृतक के पिता ने आरोपी युवती और उसके एक साथी को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed