फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tehri lok sabha seat

आखिरी दिन किसी ने पहनी टोपी, तो किसी ने थामा हाथ

Thu, 24 Apr 2014 12:01 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 24 Apr 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
tehri lok sabha seat

टिहरी लोकसभा चुनाव के नामांकन वापसी के आखिरी दिन प्रत्याशी लियाकत अली ने ‘मुझे चाहिए पूर्ण स्वराज’ लिखी आम आदमी पार्टी की सफेद टोपी पहन ली।

विज्ञापन


16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
निर्दलीय प्रत्याशी मासूम शाह ने कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया। लियाकत अली और मासूम शाह ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके साथ ही अब टिहरी लोकसभा क्षेत्र में 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन


नामांकन वापसी का समय खत्म होने के बाद बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। बाल्टी, गैस सिलेंडर और कप प्लेट चुनाव चिन्ह के लिए कई प्रत्याशियों ने मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि जिन चुनाव चिन्ह के लिए एक से अधिक प्रत्याशी ने मांग की थी, उनके लिए लाटरी निकाली गई। लाटरी में जो निकला वह चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया।


सभी प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि मौजूद
निर्वाचन आयोग से नियुक्त पर्यवेक्षक हृदयेश मोहन और कैलाशचंद्र गुप्ता के सामने चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया। चुनाव चिन्ह आवंटन के दौरान सभी प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।

नामांकन वापसी के बाद लियाकत अली आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अनूप नौटियाल से गले मिले और उनके समर्थन की घोषणा की।

सबसे पहले नाम वापसी के लिए मासूम शाह के समर्थक सुल्तान और उनके एजेंट ने आकर फार्म लिया था। मासूम शाह के कांग्रेस के समर्थन में नामांकन वापसी के संबंध में सुल्तान ने पुष्टि की।

ये हैं टिहरी संसदीय क्षेत्र के 16 प्रत्याशी
माला राज्य लक्ष्मी शाह
पार्टी-भाजपा
चुनाव चिह्न -कमल
आयु-64 वर्ष
शिक्षा-इंटर
संपत्ति -1,78,22,963 रुपए

साकेत बहुगुणा
पार्टी-कांग्रेस
चुनाव चिह्न-हाथ
आयु-40 वर्ष
शिक्षा-बीए-एलएलबी
संपत्ति -11,04,30,341 रुपए

अनूप नौटियाल
पार्टी-आम आदमी पार्टी
चुनाव चिह्न -झाड़ू
आयु-49 वर्ष
शिक्षा-बीए इकोनोमिक्स (आनर्स) पीजी डिप्लोमा इन अपेरेल मार्केटिंग
संपत्ति -1,83,86,529 रुपए

शीशपाल सिंह
पार्टी-बसपा
चुनाव चिह्न-हाथी
आयु-48
शिक्षा-एमए हिंदी
संपत्ति -2540000 रुपए

कुंवर जपेंदर सिंह
पार्टी-राष्ट्रीय लोकदल
चुनाव चिह्न-हैंडपंप
आयु-43 वर्ष
शिक्षा-स्नातक
संपत्ति - 4,93,81,500 रुपए

सत्येंद्र शर्मा
पार्टी-नया दौर पार्टी
चुनाव चिह्न-स्टेथोस्कोप
आयु-52
शिक्षा-बीएससी
संपत्ति -55,000 रुपए

नवनीत सिंह गुसाईं
पार्टी-राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी
चुनाव चिह्न-फूलगोभी
आयु-43
शिक्षा-एमकॉम
संपत्ति -95,27,000 रुपए

शिव प्रसाद देवली
पार्टी-भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
चुनाव चिह्न-हसिया-हथौड़ा और सितारा
आयु-61 वर्ष
शिक्षा-बीकॉम
संपत्ति -9,73,376 रुपए

हाजी मोहम्मद यूसुफ
पार्टी-पीस पार्टी
चुनाव चिह्न-छत का पंखा
आयु-69 वर्ष
शिक्षा-उल्लेख नहीं
संपत्ति -2,58,000 रुपए

जौहरीलाल सुमन
पार्टी-भारतीय मूल निवास समाज पार्टी
चुनाव चिह्न -सीटी
आयु-57 वर्ष
शिक्षा-बीए एलएलबी
संपत्ति -2,42,000 रुपए

राजू मौर्य
पार्टी-राष्ट्रीय गौरव दल
चुनाव चिह्न-बाल्टी
आयु-29 वर्ष
शिक्षा-बीएससी
संपत्ति -14,39,091 रुपए

सोहनपाल सिंह
पार्टी-उत्तराखंड क्रांति दल (निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में)
चुनाव चिह्न-सिलाई मशीन
आयु-45 वर्ष
शिक्षा-इंटर
संपत्ति -2,73,000 रुपए

जयप्रकाश उपाध्याय
पार्टी-उत्तराखंड क्रांति दल (निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में)
चुनाव चिह्न-कप प्लेट
आयु-40 वर्ष
शिक्षा-स्नातक
संपत्ति - 43.20 लाख रुपए

ब्रह्मदेव झा
पार्टी-निर्दलीय
चुनाव चिह्न-गैस सिलेंडर
आयु-48
शिक्षा-परास्नातक, एलएलबी
संपत्ति -2,53,14,454 रुपए

प्रेम सिंह यादव
पार्टी-राष्ट्रीय आदर्श पार्टी
चुनाव चिह्न-अंगूठी
आयु-42 वर्ष
शिक्षा-छठवीं पास
संपत्ति -2,22,564 रुपए

गौरव पुंडीर
पार्टी-निर्दलीय
चुनाव चिन्ह-अंगूर
आयु-27 वर्ष
शिक्षा-एमबीए
संपत्ति -4,30,000 रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed