फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri Lake Festiva 2019 cm trivendra singh rawat inaugurated

बहता हुआ सोना है टिहरी झील, 13 नए पर्यटक स्थलों में होगी शामिल: त्रिवेंद्र सिंह रावत

Tue, 26 Feb 2019 08:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 26 Feb 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
Tehri Lake Festiva 2019 cm trivendra singh rawat inaugurated
टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ करते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड सहित 12 राज्यों की सांस्कृतिक झांकियों, वाद्य यंत्रों की थाप और कलाकारों के मनमोहक नृत्य के साथ तीन दिवसीय टिहरी झील महोत्सव का शानदार आगाज हो गया। महोत्सव में 24 देशों से आए विदेशी मेहमानों ने परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि के नेतृत्व में महोत्सव में प्रतिभाग कर चार चांद लगाए। शुभारंभ मौके पर गंगा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर आयोजित नाटक में सभी ने एक स्वर में पर्यावरण बचाने और उत्तराखंड को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


सोमवार को कोटी कालोनी में टिहरी झील महोत्सव का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि टिहरी झील बहता हुआ सोना है। यही झील उत्तराखंड के बेरोजगारों का भविष्य बनेगी। सरकार ने 13 नए पर्यटक स्थलों में टिहरी झील का चयन किया है।
विज्ञापन


उन्होंने क्षेत्रीय विधायक की मांग पर राजीव गांधी साहसिक खेल अकादमी का नाम दो बार के एवरेस्ट विजेता स्व. दिनेश रावत के नाम से करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि डोबरा-चांठी पुल बनते ही प्रतापनगर क्षेत्र की ओर भी रौनक बढ़ेगी। सरकार ने इस पुल के लिए एकमुश्त 88 करोड़ की धनराशि निर्गत की है। उड़ान योजना के तहत चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का विस्तार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा कि टिहरी ने राष्ट्र निर्माण के लिए कुर्बानी दी है, इसलिए यहां की समस्याएं हल होनी चाहिए। पर्यटन को बढ़ावा देेने के लिए झील के चारों तरफ रिंग रोड का निर्माण किया जाना चाहिए। जिले के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि 24 देशों के प्रतिनिधि महोत्सव में प्रतिभाग कर रहे हैं।

पुनर्वास की समस्या हल करने के लिए जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक की जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत तीन वर्ष तक के बच्चों को सरकार अगले माह से नि:शुल्क आंचल दूध पिलाने की योजना बना रही है।परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि चारधाम के बाद टिहरी ही उत्तराखंड का सबसे बड़ा आकर्षण है।

टिहरी को शिक्षा-दीक्षा का गुरुकुल बनाए जाने के लिए कार्य किया जाएगा। उत्तराखंड में वैदिक और मूल्यवान शिक्षा की बहार लानी है तो टिहरी से इसकी शुरूआत करनी होगी। जैविक गंगा की शुरूआत भी टिहरी झील से की जानी चाहिए।

कार्यक्रम में टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी, प्रतापनगर विधायक विजय पंवार, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, डीसीबी अध्यक्ष सुभाष रमोला, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, जीएमवीएन के अध्यक्ष महावीर रांगड़,  दिनेश डोभाल, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, डीएम सोनिका, एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत, सीडीओ आशीष भटगांई आदि भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed