{"_id":"69db0591f92d39bcba04f832","slug":"tehri-accident-pickup-vehicle-plunges-into-gorge-after-losing-control-driver-dies-sdrf-rescues-one-injured-pe-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन, चालक की मौत, एक घायल को एसडीआरएफ ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन, चालक की मौत, एक घायल को एसडीआरएफ ने निकाला
Sun, 12 Apr 2026 08:17 AM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 12 Apr 2026 08:17 AM IST
सार
सुबह करीब साढ़े चार बजे एसडीआरएफ को वाहन खाई में गिरने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो चालक की जान जा चुकी थी।
विज्ञापन
टिहरी में पिकअप वाहन खाई में गिरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिहरी में तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। घुत्तू के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक घायल को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े चार बजे एसडीआरएफ को वाहन खाई में गिरने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर पिकअप वाहन (UK 07 CD 0854) को खाई में गिरा पाया। वाहन में दो व्यक्ति व एक खच्चर सवार थे।
विज्ञापन
Uttarakhand: विभिन्न विभागों में वाहन चालकों की भर्ती का मौका,विज्ञापन जारी, 17 अप्रैल से होंगे आवेदन
विज्ञापन
टीम ने रेस्क्यू कर घायल पूरन सिंह(55 )पुत्र रूप चंद्र सिंह निवासी ग्राम साथियाला पट्टी भिलग टिहरी गढ़वाल को निकाला। जबकि बॉबी(28)पुत्र जगबीर लाल निवासी खलासी पट्टी पालीगढ़ और खच्चर की मौत हो चुकी थी। घायल को अस्पताल ले जाया गया है।