फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri Accident a young man died in a scooter accident Uttarakhand news in hindi

Tehri Accident: स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हाेकर सौ मीटर नीचे खाई में गिरी, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Thu, 11 Dec 2025 08:59 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव (टिहरी) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 11 Dec 2025 08:59 PM IST
सार

स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हाेकर सौ मीटर नीचे खाई में गिरने से युवक की मौत हो गई। हादसे में दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया।

विज्ञापन
Tehri Accident a young man died in a scooter accident Uttarakhand news in hindi
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

प्रतापनगर क्षेत्र के उपली रमाेली पट्टी के सेरा कंडियालगांव - रैका माेटर मार्ग पर कंडियालगांव के समीप एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की घटना स्थल पर माैत हाे गई। एक युवक गंभीर रूप सो घायल हाे गया। घायल काे सीएचसी चाैंड में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया ।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार उपली रमाेली पट्टी के रैका गांव निवासी संजय (23) पुत्र साेबन सिंह ,गणेश सिंह (24) पुत्र जयपाल लंबगांव बाजार आए थे। शाम करीब 5 बजे लंबगांव से अपने घर रैका जा रहे थे कि घर पहुंचने से पहले ही कंडियालगांव मे मुर्गी फाॅर्म हाऊस के निकट करीब 6 बजे स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हाेकर 100 मीटर खाई में जा गिरी। जिसमे संजय की घटना स्थल ही माैत हाे गई ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar:  फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने खड़े जनरेटर पर मारी टक्कर, हादसे में युवा खिलाड़ी सहित दो की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूटी चला रहा युवक गणेश गंभीर रूप से घायल हाे गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस लंबगांव घटना स्थल पर पहुंची । स्थानीय लाेगाें की मदद से घायल युवक काे सीएचसी चाैंड़ ले गए ।
 डाॅ राहुल ने बताया कि युवक से सिर पर गंभीर चाेटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष किशन देवरानी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक काे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया ।मृतक युवक के पंचानमे की कार्रवाई की जा रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed