टिहरीः सुनसान रास्ते में खाई में गिरी कार, तीसरे दिन रास्ते से गुजर रहे लोगों ने देखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी के नरेंद्रनगर में एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार मामा-भांजे की मौत हो गई है। हादसा दो दिन पहले सोमवार शाम को ही हो गया था। लेकिन सुनसान रास्ता होने की वजह से बुधवार को हादसे का पता चला।
नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर हुई इस वाहन दुर्घटना की जानकारी आज सुबह 11 बजे पुलिस को मिली। दुर्घटना में रमेश गुसाईं (35) पुत्र बलवंत सिंह निवासी कंडारी गांव, वीरेंद्र मेहर (34) पुत्र स्व.बचन सिंह निवासी ग्राम जरमोला दोगी पट्टी टिहरी निवासी की मौत हो गई।
परिजन दो दिन से उनका फोन मिला रहे थे
मृतक वीरेंद्र रमेश के मामा हैं। रमेश का देहरादून अजबपुरकलां में कंप्यूटर सेंटर है और वीरेंद्र पंजाब होटल में नौकरी करते थे। मृतक के रिश्तेदार मंगल सिंह गुसाईं ने बताया कि मामा और भांजा 09 दिसंबर शाम 06 बजे के लगभग नरेंद्रनगर से देहरादून के लिए चले थे।
परिजन दो दिन से उनका फोन मिला रहे थे। मोबाइल पर घंटी जा रही थी, लेकिन मोबाइल उठ नहीं रहा था। कार सड़क से 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। कार संख्या यूके 07 ए जे 3158 रमेश गुसाई चला रहा था।
अनियंत्रित कार खाई में गिरी, महिला की मौत
ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में गिर गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर कार सवार सभी चार लोगों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान एक महिला ने अपना दम तोड़ दिया।
लक्ष्मणझूला पुलिस के अनुसार बुधवार शाम 6:30 के करीब जिला नियंत्रण कक्ष पौड़ी से नीलकंठ मोटर मार्ग पर खैरखाल से एक किलोमीटर गरुड़चट्टी की तरफ एक कार खाई में गिरने की सूचना मिली। इसके बाद उप निरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट, जगवीर सिंह सजवाण, श्रद्धानंद सेमवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार सवार लोगों को खाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस के जरिए एम्स ऋषिकेश पहुंचाया।
उप निरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट ने बताया कि उपचार के दौरान गीता (37) पत्नी विनोद कुमार निवासी 14-बीघा मुनिकीरेती की मौत हो गई। हादसे में घायल विनोद कुमार (45) पुत्र जयप्रकाश (चालक), इंद्रेश (25) पुत्री स्व. हीरालाल और काजल पुत्री (17) विनोद कुमार का इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। रेस्क्यू अभियान में कांस्टेबल शूरवीर भंडारी, अरविंद नेगी, पंकज कुमार, होमगार्ड परमानंद आदि शामिल रहे।