फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teerth purohit is angry with CEO's statment.

चार धाम में ऑनलाइन पूजा का विरोध करेंगे तीर्थ पुरोहित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
teerth purohit is angry with CEO's statment.
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून। तीर्थ पुरोहितों ने चार धाम में ऑनलाइन पूजा का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य की की परंपरा से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। उन्होंने देवस्थानम बोर्ड के कार्यकारी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के उस बयान पर नाराजगी जताई, जिसमें उन्होंने मंदिरों में ऑनलाइन पूजा की बात कही है। देवभूमि तीर्थ पुरोहित हकहकूक धारी महापंचायत ने कहा कि सीईओ ने कहा कि मंदिरों की पूजा ऑनलाइन की जा सकती है। महापंचायत के प्रवक्ता डा. बृजेश सती ने कहा कि इन विश्व प्रसिद्ध मंदिरों की पूजा अर्चना सदियों से आदि गुरु शंकराचार्य की परंपरा अनुसार की जा रही है । ऑनलाइन पूजा संबंधी बयान आदि काल से चली आ रही परंपराओ के खिलाफ है। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष व महापंचायत के संयोजक सुरेश सेमवाल ने कहा कि मां गंगा की चल विग्रह मूर्ति अपने तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार गंगोत्री मंदिर को प्रस्थान करेगी। पूर्व में भी कई बार दैवीय व प्राकृतिक आपदाएं आई, लेकिन इन मंदिरों की पूजा व परंपराएं अक्षुण्य रही। यमुनोत्री मंदिर समिति के सदस्य व महापंचायत के संरक्षक अनिरूद उनियाल ने कहा कि हाईटेक पूजा पद्धति शुरू करने के बजाय सरकार को सुविधाएं जुटाने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed