{"_id":"64a32bf36845f65e000bf3b7","slug":"teenager-threatened-with-gang-rape-on-instagram-dehradun-news-c-5-drn1037-191426-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: किशोरी को इंस्टाग्राम पर सामूहिक दुष्कर्म की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: किशोरी को इंस्टाग्राम पर सामूहिक दुष्कर्म की धमकी
विज्ञापन
एक किशोरी को इंस्टाग्राम पर सामूहिक दुष्कर्म की धमकी मिली है। किशोरी और उसके परिवार वालों ने इंस्टाग्राम यूजर को समझाने का प्रयास किया तो वह उन्हें भी जान से मारने की धमकी देने लगा। डर के मारे किशोरी ने ट्यूशन क्लास भी छोड़ दी है। युवक की हरकतें नहीं थमी तो उन्होंने पुलिस को शिकायत की। राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि गत सात जून को इंस्टाग्राम पर एक आईडी से मैसेज आया था। उनकी 16 वर्षीय बेटी ने इसका जवाब नहीं दिया तो उधर से फोन आ गया। किशोरी ने फोन काट दिया तो उसने इंस्टाग्राम पर किशोरी को सामूहिक दुष्कर्म की धमकी दी। कहने लगा कि वह उसका अपहरण कर हत्या कर देगा। किशोरी के पिता ने जब उस इंस्टाग्राम यूजर को समझाने का प्रयास किया तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई।
किशोरी के पिता का कहना है कि उनकी पत्नी और वह दोनों नौकरी करते हैं। उनकी बेटी घर में अकेली रहती है। ऐसे में उन्हें डर है कि कहीं यह युवक उनकी बेटी के साथ कुछ गलत न कर दे। एसओ ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आईटी सेल की मदद लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।