फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teenager Misdeeds for three days by keeping her hostage in Roorkee Uttarakhand news in hindi

हैवानियत: तीन दिन तक किशोरी को बंधक बनाकर करते रहे सामूहिक दुष्कर्म, परिचित ने ही किया था दरिंदों के हवाले

Mon, 31 Jul 2023 08:24 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 31 Jul 2023 08:24 AM IST
सार

श्यामपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी दो महीने से दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए आ रही थी। दिहाड़ी पर आने के बाद चार दिन पहले उसका नंबर बंद हो गया। संपर्क न होने पर परिजन बहाराबाद पहुंचे तो किशोरी उन्हें नहीं मिली। बाद में किशोरी के साथ हुई घटना की बात सामने आई।

विज्ञापन
Teenager Misdeeds for three days by keeping her hostage in Roorkee Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्यामपुर थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी को रुड़की में तीन दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद किशोरी को रुड़की से बरामद कर लिया है। दिहाड़ी मजदूरी करने वाली किशोरी को उसकी परिचित युवती ने तीन युवकों के हवाले किया था। जबकि आरोपी युवक और युवती की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बहादराबाद क्षेत्र में एक ठेकेदार के पास श्यामपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी दो महीने से दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए आ रही थी। दिहाड़ी पर आने के बाद चार दिन पहले उसका नंबर बंद हो गया। संपर्क न होने पर परिजन बहाराबाद पहुंचे तो किशोरी उन्हें नहीं मिली।

विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। श्यामपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। चंडीघाट चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल ने टीम के साथ तलाश करते हुए कुछ घंटों के अंदर ही उसे रुड़की क्षेत्र से बरामद कर लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के सामने बताया पीड़िता ने दर्द
परिजनों को किशोरी ने जानकारी दी कि उसकी परिचित युवती ने उसे रुड़की ले जाकर तीन युवकों के हवाले कर दिया। जिन्होंने कई दिन तक उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया है। ये पता चलते ही परिजनों के होश उड़ गए। वह देवभूमि भैरव सेना संगठन के अध्यक्ष चरणजीत सिंह पाहवा के पास किशोरी को लेकर गए।


 

आरोपियों की तलाश जारी

पाहवा ने पूरे मामले को सुनने के बाद उसके परिवार के साथ चंडीघाट चौकी पहुंचकर पुलिस को पूरी कहानी बताई। मामले की जांच नगर कोतवाली में तैनात महिला उप निरीक्षक प्रिंयका भारद्वाज को दी गई। एसओ श्यामपुर विनोद थपलियाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed