फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teenager Death going to Purnagiri due to cardiac arrest

दर्दनाक: पूर्णागिरि जा रहे किशोर की हृदयगति रुकने से मौत, जाम में फंसने और पैदल ले जाने के कारण नहीं मिल सका इलाज

Sun, 20 Mar 2022 10:17 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पूर्णागिरि धाम/टनकपुर (चंपावत)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पूर्णागिरि धाम/टनकपुर (चंपावत)। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 20 Mar 2022 10:17 PM IST
सार

रविवार को एक श्रद्धालु की मौत हो गई। लखीमपुर खीरी जिले के 17 साल के एक किशोर की भैरव मंदिर के आगे चढ़ाई में रविवार को हृदयगति रुकने से जान चली गई।

विज्ञापन
teenager Death going to Purnagiri due to cardiac arrest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

शनिवार को बूम में डूबने से श्रद्धालु की मौत के एक दिन बाद रविवार को एक और श्रद्धालु की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के 17 साल के एक किशोर की भैरव मंदिर के आगे चढ़ाई में रविवार को हृदयगति रुकने से जान चली गई। वह अपने चाचा के साथ पूर्णागिरि देवी के दर्शन को जा रहा था।  

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी तहसील के अयोध्यापुर गांव का दीपक वर्मा (17) पुत्र विजय वर्मा अपने चाचा सुदीप वर्मा और गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ पूर्णागिरि देवी के दर्शन के लिए आया था। भैरव मंदिर तक जीप से जाने के बाद सभी लोग पैदल रास्ते से मुख्य मंदिर जा रहे थे। काली मंदिर की चढ़ाई पर दीपक वर्मा बेहोश हो गया।
विज्ञापन


चाचा और साथ आए लोग दीपक को भैरव मंदिर लाए। यहां इलाज नहीं मिलने से पुलिस की मदद से उसे टनकपुर अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में करीब 45 मिनट जाम में फंसने पर दीपक को चाचा और अन्य लोग पैदल ले जाकर दूसरे वाहन से अस्पताल ले गए। सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी ने बताया कि दीपक की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। चाचा सुदीप वर्मा ने बताया कि उनके भतीजे का दिल की बीमारी का इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed