फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teenager becomes paddler after getting drunk on smack

स्मैक के नशे में फंसकर पैडलर बना किशोर

Mon, 17 Jan 2022 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Teenager becomes paddler after getting drunk on smack
नशे की गिरफ्त में आकर ड्रग पैडलर बने एक किशोर को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। किशोर के पास से पुलिस को 3.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। किशोर को जुवेनाइल कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

सूखा नशा तीर्थनगरी के किशोरों और युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है। स्मैक, चरस और गांजा आदि नशे के मकड़जाल में फंसे किशोर और युवा स्मैक बिक्री के पेशे को अपनाने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि अवैध नशे की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस सघन चेकिंग और छापामारी अभियान चला रही है। खासकर स्कूलों और कॉलेजों के आसपास पैनी नजर रखी जा रही है। रविवार शाम को एम्स चौकी प्रभारी शिवराम की अगुवाई में पुलिस टीम वीरभद्र मंदिर के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को मंदिर के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा एक किशोर नजर आया। पुलिस ने जब किशोर को बुलाकर तलाशी ली तो उसके पास 3.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने किशोर को अपने संरक्षण में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed