{"_id":"68bb4fafcfb2d8c2350f49fa","slug":"teenage-girl-who-left-home-for-school-went-missing-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-781685-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: घर से स्कूल के लिए निकली किशोरी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: घर से स्कूल के लिए निकली किशोरी लापता
Sat, 06 Sep 2025 02:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
घर से स्कूल के लिए निकली किशोर लापता हो गई। किशोरी की माता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक महिला कोतवाली आई। उन्होंने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की खोजबीन के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।
विज्ञापन