फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teenage girl raped, attempted abortion at home

Dehradun News: किशोरी से दुष्कर्म, घर पर ही गर्भपात कराने का प्रयास

Wed, 11 Jun 2025 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl raped, attempted abortion at home
I
विज्ञापन

IIपटेलनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर घर पर ही जबरन गर्भपात का प्रयास किया गया। अत्यधिक रक्तस्राव होने पर किशोरी को दून अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। मामले का खुलासा होने के बाद हिंदू संगठनों ने अस्पताल में प्रदर्शन किया।
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी अपनी बड़ी बहन के साथ पटेलनगर क्षेत्र में रहती है। उसकी मां की कोरोनाकाल में मौत हो गई थी, पिता लापता है। बड़ी बहन भी शारीरिक रूप से बीमार और एनीमिया से पीड़ित है। दोनों के पड़ोस में एक युवक रहता है। आरोप है कि वह करीब एक साल से किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। इस पर आरोपी ने गर्भपात की दवा खिला दी। इसके चलते सोमवार की रात किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार चल रहा है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण अस्पताल में काफी संख्या में पुलिस मौजूद रही। कुछ संगठनों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन भी किया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iगर्भपात कराने में शामिल थी आरोपी की मां
I
I
I
Iकिशोरी का गर्भपात कराने में आरोपी की मां भी शामिल थी। बताया जा रहा है कि महिला एक अस्पताल की कर्मचारी है। घटना के वक्त वह मौके पर ही मौजूद थी। गर्भपात के दौरान शिशु पेट में फंस गया, जिसके चलते किशोरी की हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
I
I
Iबाल आयोग की अध्यक्ष ने किशोरी का हाल जाना
I
I
I
Iनाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात का मामला सामने आते ही बाल आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना मंगलवार को दून अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने चिकित्सकों से पीड़िता का हालचाल लिया। खन्ना ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक मामला है। अधूरे गर्भपात और अत्यधिक रक्तस्राव के बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की पारिवारिक स्थिति दयनीय है। वर्तमान में दोनों बहनों के पालन-पोषण की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed