{"_id":"6a2c242f2ace201ea50fabaf","slug":"teenage-girl-dies-after-drowning-in-yamuna-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-132877-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: यमुना में डूबने से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: यमुना में डूबने से किशोरी की मौत
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के भीमावाला नावघाट के पास शुक्रवार को यमुना नदी में नहाने गई मार्टिनडेल निवासी 17 वर्षीय देवी की डूबने से मौत हो गई। किशोरी अपने भाइयों और पड़ोसियों के साथ नदी में नहाने गई थी। अचानक वह गहरे पानी में चली गई। परिजनों और मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में एसडीआरएफ की टीम ने नदी तल से शव बरामद किया। मृतका के पिता नगर पालिका विकासनगर में चालक के पद पर कार्यरत हैं।
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि नावघाट भीमावाला स्थित यमुना नदी में एक किशोरी डूब गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। काफी तलाश के बाद किशोरी को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वह हाल ही में 12वीं उत्तीर्ण कर चुकी थी। मृतका तीन भाइयों की इकलौती बहन थी।