फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Technical education,  disturbances in the transfer of teachers in uttarakahnd

Exclusive: सुविधाजनक तबादलों के लिए सुगम को दुर्गम में किया दर्ज, प्राविधिक शिक्षा विभाग का ताजा मामला

Sun, 29 May 2022 02:16 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 29 May 2022 02:16 PM IST
सार

अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादला एक्ट के मुताबिक कर्मचारियों और अधिकारियों की दुर्गम और सुगम क्षेत्रों में की गई सेवा के आधार पर तबादले किए जाते हैं। दुर्गम और सुगम क्षेत्र उन क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के आधार पर तय होते हैं। पर हैरत इस बात की है कि प्रदेश में सुविधाएं बढ़ने के साथ दुर्गम क्षेत्र कम होने चाहिए थे, लेकिन हो इसका उलटा रहा है। 

विज्ञापन
Technical education,  disturbances in the transfer of teachers in uttarakahnd
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तराखंड समय के साथ विकास की ओर बढ़ रहा है, लेकिन तबादलों के लिए सुगम और दुर्गम का खेल बदस्तूर जारी है। ताजा मामला प्राविधिक शिक्षा विभाग का है, जहां पिछले साल अल्मोड़ा, नई टिहरी और नैनीताल के जिन पालीटेक्निक संस्थानों को सुगम घोषित किया था, उन्हें इस साल दुर्गम की सूची में दर्ज कर दिया गया है।

विज्ञापन

 

गौर करने वाली बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारी का कहना है कि यह काम हर साल कमेटी करती है। प्रदेश में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों के लिए तबादला एक्ट बना है। एक्ट के मुताबिक कर्मचारियों और अधिकारियों की दुर्गम और सुगम क्षेत्रों में की गई सेवा के आधार पर तबादले किए जाते हैं। दुर्गम और सुगम क्षेत्र उन क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के आधार पर तय होते हैं। पर हैरत इस बात की है कि प्रदेश में सुविधाएं बढ़ने के साथ दुर्गम क्षेत्र कम होने चाहिए थे, लेकिन हो इसका उलटा रहा है। 

विज्ञापन


प्राविधिक शिक्षा विभाग ने पिछले साल जिन क्षेत्रों को सुगम घोषित किया। उस आदेश को ताक रखकर इस साल पिछले साल के सुगम राजकीय पालीटेक्निक नई टिहरी को दुर्गम घोषित कर दिया गया है। राजकीय पालीटेक्निक नरेंद्रनगर टिहरी, राजकीय पालीटेक्निक नई टिहरी और राजकीय पालीटेक्निक नैनीताल को सुगम से दुर्गम घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तबादलों से नहीं बच पाएंगे शिक्षा विभाग के अफसर 

प्राविधिक शिक्षा निदेशका हरि सिंह की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि 17 मई 2022 को निदेशालय स्तरीय समिति की बैठक में की गई सिफारिश के अनुसार सत्र 2022-23 में वार्षिक स्थानांतरण के लिए सुगम-दुर्गम का निर्धारण किया गया है, जिन संस्थानों को सुगम से दुर्गम के रूप में चिह्नित किया जा रहा है, उनकी पूर्व की समस्त सेवाओं को भी दुर्गम के रूप में माना जाएगा। यह आदेश वर्ष 2022-23 के लिए जारी वार्षिक स्थानांतरण पर लागू होगा एवं उसका प्रभाव पहले किए गए स्थानांतरण आदेशों पर नहीं पड़ेगा।

कुछ संस्थानों को सुगम से दुर्गम घोषित किया गया है, सुगम-दुर्गम के निर्धारण के लिए हर साल कमेटी गठित होती है जो इसे तय करती है। -हरि सिंह, निदेशक, प्राविधिक शिक्षा 

राज्य स्तरीय कार्यालय 
प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से सुगम एवं दुर्गम क्षेत्र का निर्धारण कर इसकी सूची जारी की गई है। सूची के मुताबिक राज्य स्तरीय कार्यालयों में प्राविधिक शिक्षा निदेशालय श्रीनगर गढ़वाल को जिला पौड़ी गढ़वाल को दुर्गम, उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की को जिला हरिद्वार को सुगम एवं संयुक्त प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण एवं अनुसंधान विकास प्रकोष्ठ देहरादून को सुगम घोषित किया गया है। 

ये भी पढ़ें...Haridwar: बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने खंगाला रेलवे स्टेशन, यात्रियों की तलाशी, संदिग्धों से पूछताछ, तस्वीरें


शिक्षा विभाग के अफसर तबादलों से नहीं बच पाएंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से विद्यालयी शिक्षा निदेशालय एवं रामनगर बार्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तबादला एक्ट से मुक्त रखे जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन इन कार्यालयों के अधिकारियों, कर्मचारियों को शासन से इसकी अनुमति नहीं मिली। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक इन कार्यालयों में कर्मचारियों, अधिकारियों के काम के अनुभवों को देखते हुए इन्हें तबादला एक्ट से मुक्त रखने का अनुरोध किया गया था, लेकिन इस प्रस्ताव को अनुमति नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed