{"_id":"cdf7601baa0d42f1bb3164bfd72e8704","slug":"tear-spilled-on-memorial-day-of-tehri","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी के स्मृति दिवस पर छलके आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी के स्मृति दिवस पर छलके आंसू
देहरादून/ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2013 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी बांध की झील में पुरानी टिहरी के समाने के नौ वर्ष पूरे होने पर वनस्थली में बनाए गए शहर के माडल पर दीप जलाए गए। इस दौरान आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन
वनस्थली मंदिर मार्ग स्थित सुबोध बहुगुणा के आवास में टिहरी स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जागर गायिका बसंती बिष्ट ने मां भगवती का जागर गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन
सूचना आयुक्त विनोद नौटियाल ने कहा कि सुबोध के बनाए माडल ने झील में डूब चुके शहर की यादें ताजा कर दीं। कहा कि इसके जरिये आने वाली पीढ़ियों को टिहरी की ऐतिहासिकता की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विनोद उनियाल, प्रभाकर उनियाल, राजेंद्र तोमर, जोगेंद्र पुंडीर, सतीश द्विवेदी, मनोज जोशी आदि उपस्थित रहे।
पांच साल में बनाया ‘शहर’
31 जुलाई 2004 को टिहरी झील में समाया तो सुबोध बहुगुणा ने उसकी यादें सहेजने की ठानी। वर्ष 2006 में उन्होंने अपने घर के आंगन में प्लास्टर ऑफ पेरिस से टिहरी शहर का माडल बनाना शुरू किया।
पांच साल बाद 2011 में यह माडल पूरा हुआ। बहुगुणा ने बताया कि माडल में पुरानी टिहरी की हर इमारत और ऐतिहासिक धरोहर को जगह दी गई है।
खासियत यह है कि माडल में हर इमारत, हर क्षेत्र उसी तरह अवस्थित है, जैसा कि असल पुरानी टिहरी में था। करीब 18 फीट चौड़ा और इतना ही लंबा यह माडल छह फीट ऊंचा है।