फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teams from Shankarpur, Sherpur and Raipur won

Dehradun News: शंकरपुर, शेरपुर और रायपुर की टीम ने जीत हासिल की

Tue, 14 Jan 2025 08:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
Teams from Shankarpur, Sherpur and Raipur won
फोटो....
विज्ञापन

सेलाकुई। सहसपुर क्रिकेट क्लब ओर से सहसपुर स्थित खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। बुधवार को प्रतियोगिता का पहला मैच शंकरपुर और माया कॉलेज के बीच खेला गया। माया कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 116 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शंकरपुर की टीम ने नौवें ओवर में जीत हासिल कर ली। प्रतियोगिता का दूसरा मैच लक्ष्मीपुर और शेरपुर के मध्य खेला गया। लक्ष्मीपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 118 रन बनाए। कांटे की टक्कर में शेरपुर की टीम ने अंतिम ओवर में जीत हासिल की। तीसरा मैच कंडोली और रायपुर के बीच खेला गया। रायपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 112 रन बनाए। इसके जवाब में कंडोली की टीम 80 रन ही बना पाई। इस मौके पर अध्यक्ष सोहेल, अमजद, फिरोज, अंकित, साजिद आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed