फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Team of vineberg alen school wins

वाइनबर्ग एलन की टीम ने दर्ज की जीत

Fri, 30 Aug 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Team of vineberg alen school wins
राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर नगर पालिका परिषद मसूरी की ओर से मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से तीन दिवसीय 22वीं स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद मेमोरियल सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता मसूरी पब्लिक स्कूल में शुरू हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता और मसूरी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल हरदीप सिंह ने किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में बालिका वर्ग में वाइनबर्ग एलन स्कूल और ओकग्रोव स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें वाइनबर्ग एलन स्कूल 5-0 गोल से विजयी रहा। बालक जूनियर वर्ग में मसूरी पब्लिक स्कूल ने आरएनबी कॉलेज का 3-0 से, वाइनबर्ग एलन स्कूल ने मसूरी पब्लिक स्कूल को 5-1 से व वाइनबर्ग एलन स्कूल बी ने ताज स्पोर्ट्स क्लब को 2-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में हल्द्वानी, झांसी, कलकत्ता, छत्तीसगढ़, मेरठ, भोपाल, देहरादून और मसूरी की टीमें भाग ले रही हैं। वहीं, सीनियर पुरुष वर्ग में बंगलूरू, हल्द्वानी सहित मसूरी देहरादून की टीम भाग ले रही हैं। मौके पर सभासद दर्शन रावत, प्रताप पंवार, जशोदा शर्मा, सरिता पंवार, सरिता देवी, नंदलाल मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन अध्यक्ष बीएस नेगी, रफ ीक अहमद, सूरत सिंह रावत, सुरेश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed