पिंडर वैली में सफाई कर लौटा पर्वतारोहियों का दल, घाटी से जमा किया 426 बोरा कूड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पर्वतारोहण संस्थान और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वच्छ भारत पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत पिंडर वैली में सफाई कर दल लौट आया है। दल को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री किरन रिजिजू ने 26 जुलाई को दिल्ली से रवाना किया।
दल के सदस्यों ने पिंडर वैली क्षेत्र से 426 बोरे अजैविक कूड़ा, प्लास्टिक रेपर, प्लास्टिक और शीशे की बोतलें आदि एकत्र कर नगरपालिका बागेश्वर को निस्तारण के लिए सौंपा।
चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया
दल के सदस्य बासू पांडेय ने बताया कि ग्राम सभा खाती, राइंका खाती, सूपी, ऐंजल एकेडमी कपकोट में छात्र-छात्राओं को वेस्ट मैनेजमेंट, आपदा प्रबंधन और उपलब्ध संसाधनों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्ट्रेचर, हैंड सीट बनाना, प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी गई।
साथ ही खाती और सूपी में चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। टीम लीडर पुरमल सिंह धर्मसत्तू के निर्देशन में भारतीय पर्वतारोहण संस्थान के पांच, नेहरू युवा केंद्र के नौ और राष्ट्रीय सेवा योजना के 14 युवा शामिल रहे। दल में पिथौरागढ़ के भुवन चौबे, चंचल प्रसाद, दीपिका टोलिया, हरीश ऐठानी, हरीश खत्री, शुभम पाकी, मोहित सिंह आदि युवा शामिल रहे।