{"_id":"65a1b09d54ca08d073096375","slug":"teachers-should-soon-be-given-the-benefit-of-health-dehradun-news-c-5-1-drn1032-327309-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शिक्षकों को दिया जाए स्वास्थ्य कैशलेस योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शिक्षकों को दिया जाए स्वास्थ्य कैशलेस योजना का लाभ
विज्ञापन
Iअखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ देहरादून संभाग ने विभिन्न मुद्दों पर की चर्चाI
शिक्षकों को जल्द स्वास्थ्य कैशलेस योजना का लाभ दिया जाए ताकि वे भी सुलभ इलाज करवा सकें। यह मांग अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ के नववर्ष मिलन कार्यक्रम में शिक्षकों ने रखी।
शुक्रवार को परेड ग्राउंड समीप एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने अपने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। शिक्षकों ने मांग रखी, स्थायी स्थानांतरण योजना बनाई जाए। केंद्रीय विद्यालय एचबीके-2 एवं बीएचईएल हरिद्वार प्रोजेक्ट स्कूल के शिक्षकों को समय से वेतन भुगतान किया जाए। व्यायाम शिक्षक, कला, कार्यानुभव, संगीत एवं पुस्तकालय शिक्षकों को अन्य विषय शिक्षकों की तरह प्रोन्नत किया जाए। इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य जेके श्रीवास्तव को उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ की ओर से देहरादून संभाग के शिक्षकों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रवीन कुमार और संजीव उपाध्याय को संयोजक बनाया गया। बैठक में डीएम लखेड़ा, राजेश कुकरेती, नबील अहमद, डीपी थपलियाल, राजेंद्र भंडारी, देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र भंडारी, विनय कुमार, नवीन चौधरी, एसपी डोभाल, चमन सिंह, करन सिंह आदि मौजूद रहे।