फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers furious over writing low level of education in non-government schools

अशासकीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर न्यून लिखे जाने पर भड़के शिक्षक

Fri, 29 Jul 2022 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Teachers furious over writing low level of education in non-government schools
शिक्षा निदेशक की ओर से अशासकीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर न्यून लिखे जाने पर भड़के माध्यमिक शिक्षक संघ ने इसके विरोध में प्रदेश भर में आंदोलन का एलान किया है। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने एक अगस्त को शिक्षा निदेशालय में बैठक बुलाई है। यदि कोई सकारात्मक निर्णय न लिया गया तो शिक्षक बैठक के बाद आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय की ओर से समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को लिखा गया है कि अशासकीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर न्यून होने के साथ ही छात्रों की संख्या घट रही है। इन स्कूूूलों की समीक्षा की जाए। निदेशालय के इस पत्र से शिक्षकों में नाराजगी है। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. अनिल शर्मा ने कहा कि निदेशालय की ओर से जो पत्र लिखा गया है उसकी भाषा आपत्तिजनक और शिक्षकों को अपमानित करने वाली है। अशासकीय स्कूलों में संसाधनों की कमी के बावजूद इन स्कूलों का परीक्षाफल, राष्ट्रीय स्तर तक प्रदर्शन, अनुशासन, स्वच्छता, समाज में मान्यता एवं स्वीकार्यता राजकीय विद्यालयों की अपेक्षा हर तरह से बेहतर है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि सरकार सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को जहां टैबलेट, पाठ्य-पुस्तकें, स्कूल ड्रेस, रमसा के तहत अन्य सुविधाएं दे रही हैं। वहीं अशासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को इन तमाम सुविधाओं से वंचित कर उनके साथ दोहरा व्यवहार किया जा रहा है। शिक्षकों ने कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक पति-पत्नी दोनों को आवास भत्ते का लाभ दिया जा रहा है। जबकि अशासकीय को इससे वंचित रखा गया है। अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों के अब तक आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी नहीं बने। इसके अलावा चयन-प्रोन्नत वेतनमान पर वित्त विभाग की अनापत्ति के बावजूद एक वेतनवृद्धि भी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed