फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers from 97 schools deliberated on the NEP.

Dehradun News: 97 विद्यालयों के शिक्षकों ने एनईपी पर किया मंथन

Fri, 11 Sep 2026 07:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Teachers from 97 schools deliberated on the NEP.
देहरादून। डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज में शिक्षा विभाग की ओर से गुरु संवाद 2026 का आयोजन किया गया। इसमें 97 विद्यालयों के 93 शिक्षक और 22 प्रधानाचार्य शामिल हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को कक्षा में प्रभावी ढंग से लागू करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता एनसीआरटी के पूर्व निदेशक डॉ. गगन गुप्ता ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं बल्कि विद्यार्थियों में सोचने, सवाल करने और समस्याओं के समाधान करने की क्षमता को विकसित करना है। उन्होंने रचनात्मकता, समस्या समाधान, व्यावसायिक कौशल और नवाचार पर जोर दिया। कार्यक्रम में शिक्षकों और प्रधानाचार्य ने एनईपी 2020 के क्रियान्वयन, कौशल शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण और मूल्यांकन सुधार से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किए। इस मौके पर संस्थान की प्राचार्य प्रो. शैलजा पंत समेत शिक्षक और प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed