शिक्षकों के भरे आवेदन फॉर्म में निकली बच्चों जैसी गलतियां, पढ़ेंगे तो हैरान रह जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में पढ़ा रहे अप्रशिक्षित शिक्षकों के डीएलएड के लिए भरे गए आवेदन फार्म में बच्चों जैसी गलतियां पाई गई हैं। ऐसी गलतियों को आप भी पढ़ेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
वैसे इन आवेदनों को स्वीकार कर लिया गया है, लेकिन गलतियों को ठीक करने के लिए राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) अलग से समय देगा। संस्थान ने आवेदन की गलतियों के संबंध में शिक्षा महानिदेशालय को अवगत करा दिया है।
सबसे अधिक अप्रशिक्षित शिक्षक असहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ा रहे हैं। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान में 41 हजार, 836 अप्रशिक्षित शिक्षकों आवेदन किया है। इसके साथ ही राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के भी अप्रशिक्षित शिक्षकों ने आनलाइन आवेदन किया है।
ये थी गलतियां
इन आवेदनों के प्रपत्रों में मांगी गई जानकारी में गलतियां की गई हैं। मां के स्थान पर पिता का नाम भर दिया गया है। इसी तरह स्कूलों के नामों की वर्तनी में गलती कर दी गई है। एनआईओएस ने आवेदनों में हुई गलतियों की जानकारी शिक्षा महानिदेशालय को दी है।
संस्थान ने बताया है कि आवेदनों की गलतियों के सुधार के लिए अलग से संपादन समय (एडिट टाइम) दिया जाएगा। इसमें अवधि में आवेदन की गलतियां अभ्यर्थी सुधार दें। संपादन समय फीस और सत्यापन का मामला दुरुस्त होने के बाद दिया जाएगा।