{"_id":"58b2f8034f1c1bcd56830b2e","slug":"teachers-don-t-get-salary-from-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः 30 हजार टीचरों को नहीं मिला जनवरी से वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः 30 हजार टीचरों को नहीं मिला जनवरी से वेतन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 26 Feb 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
money
उत्तराखंड में करीब 30 हजार टीचरों को अभी तक जनवरी माह से वेतन नहीं मिल पाया है। कुछ विकासखंडों को छोड़कर अधिकतर ब्लॉकों के स्कूलों में यह स्थिति बनी है।
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री दिग्विजय चौहान ने बताया कि फरवरी का महीना खत्म होने को है, लेकिन अब तक जनवरी का भी वेतन नहीं मिला है। समय पर वेतन नहीं मिलने से टीचरों को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। बताया कि कुछ अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह दिक्कत आ रही है। खासकर ट्रेजरी से वेतन देने में देरी कर टीचरों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, शिक्षा निदेशक बेसिक सीमा जौनसारी का कहना है कि टीचरों के वेतन के लिए बजट की कमी नहीं है, जिस किसी जनपद से वेतन के लिए बजट की मांग आएगी, इसे जारी किया जाएगा। सोमवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई है, प्रकरण की जानकारी लेकर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन