फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teachers association oppose guest teacher.

गेस्ट टीचरों का विरोध में उतरा शिक्षक संघ

Sat, 06 Feb 2016 02:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 06 Feb 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
teachers association oppose guest teacher.

राजकीय शिक्षक संघ की देहरादून कार्यकारिणी की बैठक में गेस्ट शिक्षकों का विरोध किया गया। शिक्षकों ने प्रमोशन में देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार और विभाग दोनों जिम्मेदार हैं। उन्होेंने कहा कि 10 फरवरी को जीआईसी मेहूंवाला में बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


लगाया आरोप
जीआईसी मेहूंवाला में आयोजित बैठक में शिक्षकों ने कहा कि सरकार ने गेस्ट शिक्षकों की 89 दिनों के लिए नियुक्ति की गई थी। इसमें कई शिक्षकों को सुगम और अति सुगम विद्यालयों में नियुक्ति दी गई है। वहीं, हेड मास्टर और प्रवक्ता के पदों में प्रमोशन में देरी की जा रही है।
विज्ञापन


शिक्षक संघ के जिला मंत्री सुभाष झल्डियाल ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि शीघ्र मांगें नहीं मानी गईं तो शिक्षक बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार करेंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट, रचना अग्रवाल, अजय पंवार, अजित, रमेश पैन्यूली, अनंत कुमार उपाध्याय, राजीव गुजराल, राजबीर सिंह लिंगवाल, अनिल राणा, आशीष पंत, हिमानी, भानू प्रकाश कुकरेती, संजय नैथानी, अनिल श्रीवास्तव, जगमोहन रावत, मोनिका रानी, आशीष डबराल, संजय सोनी, राजेश त्रिपाठी, कैलाश गैरोला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed