फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers announce agitation over transfers.

Dehradun News: स्थानांतरण के लिए शिक्षकों ने किया आंदोलन ऐलान

Tue, 14 Jul 2026 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Teachers announce agitation over transfers.
स्थानांतरण में गड़बड़ी का आरोप लगा शिक्षकों ने आंदोलन का ऐलान किया है। इसके साथ ही शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से मुक्त करने और पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन तेज होता जा रहा है। संघ ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) को पत्र भेजा है। इसमें कहा कि आरटीई अधिनियम 2010 लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त रखा जाए। साथ ही वर्ष 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है। संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मांगों को लेकर प्रदेशभर में शिक्षक चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। 17 जुलाई को जनपद मुख्यालय देहरादून में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed