फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers above 57 years of age will also get tablets Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: 57 साल से अधिक उम्र के शिक्षकों को भी मिलेंगे टेबलेट, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

Sat, 15 Apr 2023 02:21 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 15 Apr 2023 02:21 PM IST
सार

योजना के तहत केवल 57 साल से अधिक उम्र के शिक्षकों को टेबलेट नहीं देने के आदेश शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से दिए गए थे। समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी अपने आदेश में शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा था कि 57 साल से अधिक उम्र के शिक्षकों को टेबलेट नहीं दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Teachers above 57 years of age will also get tablets Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिक्षा विभाग में 57 साल से अधिक उम्र के शिक्षकों को भी टेबलेट दिए जाएंगे। इस संबंध में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश में ऐसे शिक्षकों की संख्या करीब 974 है। बीते दिनों शिक्षा विभाग में सरकारी स्कूलों के 2250 शिक्षकों को सरकार ने टेबलेट देना शुरू किया था।

विज्ञापन


टेबलेट खरीदने के लिए प्रत्येक शिक्षक को 10-10 हजार रुपये देना है। यह योजना समग्र शिक्षा अभियान के तहत चलाई जा रही है, ताकि प्राइमरी के शिक्षक सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़कर पठन पाठन के साथ सरकार की शिक्षा योजनाओं के साथ ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़ सकें।

विज्ञापन

योजना के तहत केवल 57 साल से अधिक उम्र के शिक्षकों को टेबलेट नहीं देने के आदेश शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से दिए गए थे। समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी अपने आदेश में शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा था कि 57 साल से अधिक उम्र के शिक्षकों को टेबलेट नहीं दिए जाएंगे। इस ओदश का शिक्षक संगठनों की ओर से विरोध किया जा रहा था। शुक्रवार को शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्पष्ट किया की अब यह टेबलेट सभी शिक्षकों दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Ayurveda University:  कुलपति समेत तीन अधिकारियों को नोटिस भेजेगी विजिलेंस, करोड़ों के घोटाले में मुकदमा दर्ज

प्रांतीय चुनाव समिति के महामंत्री दिगंबर नेगी ने शिक्षा मंत्री की इस घोषणा पर खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि इस तरह से शिक्षकों के साथ भेदभाव किया जाना उचित नहीं था। किसी शिक्षक की उम्र कितनी भी हो, काम तो सभी से समान रूप से लिया जाता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed