{"_id":"fd0bb397b291aa866621f583fa0c0f1d","slug":"teacher-transfer-in-uttarakhand-excepted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुवार को हो सकते हैं शिक्षकों के अनिवार्य तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुवार को हो सकते हैं शिक्षकों के अनिवार्य तबादले
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 02 Jul 2015 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों के अनिवार्य तबादले की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। गुरुवार देर रात या शुक्रवार को अनिवार्य तबादलों की सूची जारी हो सकती है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव एस राजू ने बताया कि अनिवार्य तबादलों के बाद अनुरोध के आधार पर तबादलों की काउंसिलिंग शुरू कर दी जाएगी। केवल गढ़वाल मंडल में ही करीब 400 शिक्षकों के तबादले होने हैं।
शिक्षकों के तबादलों के लिए शासन में बुधवार दूसरे दिन भी मंथन होता रहा। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तबादला सूची का फिर सत्यापन किया जाए। अपर मुख्य सचिव एस राजू ने कहा कि गुरुवार को अनिवार्य तबादले कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके चार से पांच दिन बाद अनुरोध के आधार पर होने वाले तबादलों के लिए शिक्षकों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा। शिक्षा निदेशक आर कुंवर ने कहा कि गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अपर निदेशक बैठक के बाद अपर निदेशक मुख्यालय के लिए लौट गए हैं।
विज्ञापन
जो कार्यालय में पहुंचने के बाद गुरुवार या शुक्रवार तक अनिवार्य तबादलों की सूची जारी कर सकते हैं। अपर निदेशक गढ़वाल मंडल राम कृष्ण उनियाल ने कहा कि गढ़वाल मंडल में एलटी और प्रवक्ताओं के लगभग चार सौ शिक्षकों के अनिवार्य तबादले होने हैं।