फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher transfer

शिक्षकों की तबादला नियमावली में होगा संशोधन

Sat, 05 Jul 2014 04:23 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 05 Jul 2014 04:23 PM IST
विज्ञापन
teacher transfer

उत्तराखंड में शिक्षकों की तबादला नियमावली में फिर संशोधन की तैयारी है। अधिकारियों के अनुसार इसका ड्राफ्ट तैयार है।

विज्ञापन


तबादला सत्र घोषित करना पड़ा शून्य सत्र
जल्द ही इसके फाइनल होने की उम्मीद है। विभाग ने वर्ष 2012 में तबादला नियमावली तैयार की थी। लेकिन खामियों पर शिक्षक संगठनों के भारी विरोध के चलते तबादला सत्र शून्य सत्र घोषित करना पड़ा था।

नियमावली में कुछ संशोधन के बाद वर्ष 2013-14 में शिक्षकों के तबादले हुए थे। अब दोबारा नियमावली को संशोधन की तैयारी है।

शुक्रवार को शिक्षा निदेशालय में अपर निदेशक माध्यमिक नरेंद्र बहुगुणा और अन्य अधिकारियों ने प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ इस संबंध में चर्चा की।
विज्ञापन


संघ पदाधिकारियों ने कहा कि नियमावली में स्कूलों का वर्गीकरण ठीक से नहीं हुआ है। पूर्व में दुर्गम क्षेत्रों में सेवा का लाभ शिक्षकों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रांतीय अध्यक्ष निर्मला मेहर, प्रदेश महामंत्री दिग्विजय चौहान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह गुसांई, हरीश पांडे शामिल थे।

तबादला नियमावली में संशोधन किया जा रहा है, इसमें संशोधन से पहले विभिन्न शिक्षक संगठनों की राय ली जा रही है। इसके बाद शासन में बैठक होगी और इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
- सीएस ग्वाल, शिक्षा निदेशक माध्यमिक

यह हो सकता है संशोधन
- 50 से अधिक उम्र के शिक्षकों को अनिवार्य तबादले से छूट
- सुगम स्कूलों में प्रथम नियुक्ति और प्रमोशन पर रोक हटेगी
- दुर्गम में रहे शिक्षकों को प्रमोशन के बाद दुर्गम क्षेत्र में नहीं भेजेंगे
- सुगम से सुगम में म्युचुअल व अनुरोध के आधार पर तबादले होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed