फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher sexually molest 6th class girl in deval uttarakhand

देवभूमि में रुकने का नाम नहीं ले रही शर्मनाक घटनाएं, एक और छात्रा के साथ हुई छेड़खानी

Sat, 22 Sep 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवाल Updated Sat, 22 Sep 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
teacher sexually molest 6th class girl in deval uttarakhand
child rape

देवभूमि के स्कूलों में छात्राओं की अस्मत से हो रहा खिलवाड़ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पहले देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में गैंगरेप, फिर हल्द्वानी में स्कूल वैन में रेप और अब थराली में शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ की घटना सामने आई है।

विज्ञापन


चमोली जिले में थराली ब्लाक के एक स्कूल में शिक्षक की ओर से कक्षा छह की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


उधर, आरोपी शिक्षक ने छात्रा के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज  जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने डर के कारण परिजनों को कुछ नहीं बताया

थानाध्यक्ष जगमोहन सिंह के अनुसार छात्रा के परिजनों ने तहरीर में बताया कि उनकी 11 वर्षीया बेटी कक्षा छह में पढ़ती है।

वह जिस स्कूल में पढ़ती है, उसी विद्यालय का एक शिक्षक अगस्त माह से छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहा था। छात्रा ने डर के कारण परिजनों को कुछ नहीं बताया।

दो दिन पहले छात्रा की सहेलियों ने उसके परिजनों को शिक्षक की ओर से छेड़खानी और परेशान करने की बात कही। इस पर छात्रा के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर इसकी शिकायत की लेकिन स्कूल प्रबंधन की ओर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इससे नाराज परिजनों ने बृहस्पतिवार को थाने में शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। दूसरी ओर आरोपी शिक्षक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 18 सितंबर को छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे और उसके साथ अभद्रता एवं मारपीट की। एसआई जगमोहन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

छात्रा से अश्लील हरकत के आरोपी शिक्षक को जेल भेजा

वहीं कोटद्वार क्षेत्र के एक इंटर कालेज में छात्रा के साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी के आरोपी शिक्षक को पौड़ी जेल भेज दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को उसे कोटद्वार में जिला जज के कैंप कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पौड़ी जेल भेजने के आदेश हुए।  

एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि बृहस्पतिवार दिन की इस घटना में आरोपी शिक्षक जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया गया था। शुक्रवार को उसे मेडिकल कराने के बाद कोटद्वार में जिला जज के कैंप कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस आरोपी को लेकर पौड़ी रवाना हो गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उधर, पौड़ी के मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत ने बताया कि दुगड्डा के बीईओ से मामले की जानकारी ली गई है। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed