गुस्साई टीचर ने उतरवाए लड़कियों के कपड़े, फिर किया ऐसा सुलूक कि सदमे में आई छात्राएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों की जरा सी बात पर टीचर को इतना गुस्सा आ गया कि उसने बच्चों के साथ शर्मनाक हरकत कर दी। शिक्षिका ने नाबालिग छात्राओं को पूरे स्कूल में बिन कपडों के घुमाया। इससे छात्राएं सदमे में आ गईं। वहीं परिजनों और छात्राओं की शिकायत के बाद कपड़े उतरवा कर लड़कियों को स्कूल में घुमाने वाली टीचर को स्कूल प्रबंधन ने स्कूल से निकाल दिया है।
बता दें कि अंग्रेजी के टेस्ट में कम नंबर आने पर तीन छात्राओं के कपड़े उतारकर स्कूल परिसर में घुमाने का मामला सामने आया है। इससे गुस्साए परिजनों ने स्कूल पहुंचकर पहले हंगामा किया। उसके बाद प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
मंगलवार को कस्बे के जेपी इंटर नेशनल स्कूल में कक्षा छह के बच्चों का अंग्रेजी का टेस्ट था। बताया जा रहा है कि टेस्ट में तीन छात्राआें के नंबर कम आए। इस पर संबंधित विषय की शिक्षिका भड़क गई। आरोप है कि पहले तीनों छात्राओं को कक्षा में बैंच पर खड़ा किया।
परिजनों ने किया हंगामा
उसके बाद प्रबंधन की ओर से तीनों छात्राआें को कपड़े उतारकर स्कूल परिसर में घुमाया। जबकि इस स्कूल में लड़के-लड़कियां दोनों पढ़ते हैं। परिसर में कपड़े उतरवाकर छात्राओं को घुमाने की खबर स्कूल के साथ-साथ कस्बे में आग की तरह फैल गई।
भनक लगते ही तीनों छात्राओं के परिजन स्कूल पहुंचे और विरोध में हंगामा कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने ऐसी किसी घटना से इनकार करते हुए परिजनों को किसी तरह स्कूल से चलता किया, लेकिन परिजनों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने पुलिस चौकी में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दे दी।
चौकी प्रभारी सुरेश बलोंदी का कहना है कि तहरीर मिल गई है। उधर, स्कूल के प्रधानाचार्य अमिता राठौर का कहना है कि आरोप गलत हैं, स्कूल में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। देर शाम एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।