फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher recruitment in uttarakhand.

उत्तराखंडः 3089 शिक्षकों की भर्ती लटकी

Tue, 20 Jan 2015 12:23 PM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 20 Jan 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
teacher recruitment in uttarakhand.

उत्तराखंड में 3089 एलटी सहायक अध्यापकों की भर्ती शिक्षा विभाग और उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की के बीच फंस गई है।

विज्ञापन


परीक्षा की तारीख अभी तक तय नहीं
परिषद ने फरवरी 2014 में आवेदन मांगे थे, लेकिन परीक्षा की तारीख अभी तक तय नहीं हो पाई है। जबकि, स्कूलों में एलटी अध्यापकों के रिक्त पदों की संख्या अब बढ़कर 5788 हो चुकी है। विभागीय सूत्रों की मानें तो विभाग ने इस परीक्षा को रामनगर बोर्ड से कराए जाने का सुझाव दिया था।

लेकिन शासन ने इसकी जिम्मेदारी प्राविधिक शिक्षा परिषद को सौंप दी। जबकि, परिषद के पास पहले ही कई विभागों की भर्ती परीक्षा का जिम्मा है। प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव हरि सिंह का कहना है कि अभी पॉलीटेक्निक एवं अन्य परीक्षाओं की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


परिषद को कई परीक्षाओं का आयोजन कराना है, इसीलिए शिक्षकों की भर्ती परीक्षा में देरी हो रही है। उधर, परीक्षा की तारीख तय न होने से अभ्यर्थी परेशान हैं। वे लगातार शिक्षा विभाग के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी दुविधा का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो भर्ती पांच साल में होनी थी, विभाग ने एक बार में ही उसके लिए विज्ञप्ति जारी करवा दी। परिषद के पास ग्रुप सी के 17 लाख 68 हजार आवेदन आए। वहीं, विभिन्न परीक्षाओं के लिए 25 लाख से अधिक आवेदन परिषद को मिल हैं। कुछ अभ्यर्थियों का मामला होता तो परीक्षा कराई जाती। लाखों आवेदन आए हैं और हर रविवार कोई न कोई परीक्षा हो रही है। ऐसे में अभी परीक्षा की तिथि तय नहीं हो पाई है।

- हरि सिंह, सचिव प्राविधिक शिक्षा परिषद

प्राविधिक शिक्षा परिषद मामले में बहानेबाजी कर रही है। परीक्षा में सहयोग के लिए परिषद को शिक्षा विभाग से कर्मचारी दिए गए हैं। इसके बावजूद इसमें देरी हो रही है। परिषद को स्पष्ट कहा गया है कि परीक्षा कराए और संभव नहीं है तो अवगत कराया जाए।
- मंत्री प्रसाद नैथानी शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed