फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teacher raped a girl on the pretext of marriage

Dehradun News: शादी का झांसा देकर शिक्षक युवती से दुष्कर्म

Tue, 22 Aug 2023 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Teacher raped a girl on the pretext of marriage
शादी का झांसा देकर एक युवती से युवक ने तीन साल तक दुष्कर्म किया। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो युवक ने मारपीट भी की। कई बार उसने शादी का वक्त तय किया, लेकिन बाद में मुकर गया। परेशान होकर युवती ने पुलिस को शिकायत की, जिसके आधार पर वसंत विहार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर होशियार सिंह ने बताया कि पीड़िता एक स्कूल में पढ़ाती है। मई 2020 में युवती को दिव्यांशू निवासी वसंत विहार ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। दोनों फेसबुक के माध्यम बात करने लगे। इस बीच उसने एक दोस्त से युवती के घर का पता पूछ लिया। इसके बाद 15 अगस्त 2020 को वह युवती के घर आ गया। यहां उसने युवती के पिता को बताया कि वह ट्यूशन पढ़ने के लिए आया है। युवती ने पुलिस को बताया कि उस वक्त उसने दिव्यांशू को जाने के लिए कह दिया, लेकिन कुछ दिन बाद वह फिर से घर आ गया और शादी का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन




युवती ने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। अगस्त 2020 में दिव्यांशू ने युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने कहा कि वह जल्द ही अपने परिजनों से शादी के लिए बात कर लेगा। वह जून 2023 तक युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच युवती ने जब पुलिस को शिकायत करने की बात कही तो उसने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत आठ अगस्त को फिर से उसने युवती को मिलने के लिए बुलाया और कहा कि वह शादी कर लेगा। यहां भी उसने युवती से दुष्कर्म किया। अगले ही दिन उसने शादी से इन्कार कर दिया और कहा कि वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती उसकी जान पहचान ऊपर तक है। परेशान होकर युवती ने पुलिस को शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed