{"_id":"61f8fa38b20b0b339a7a52dd","slug":"teacher-physical-assault-student-accused-of-abortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : कोचिंग कराने वाले शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, गर्भपात का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : कोचिंग कराने वाले शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, गर्भपात का भी आरोप
Tue, 01 Feb 2022 03:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क , अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क , अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 01 Feb 2022 03:13 PM IST
सार
आरोपी शिक्षक नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। छात्रा के अनुसार आरोपी नीरज ने उससे पहली बार कोचिंग इंस्टीट्यूट में ही दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोचिंग कराने वाले शिक्षक ने छात्रा को हवस का शिकार बनाया। आरोप है कि अंग्रेजी के शिक्षक ने छात्रा को शादी का झांसा दिया था। इसके बाद उससे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा जब गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी करा दिया। बाद में शादी से इनकार कर किया और अपने पिता के साथ जाकर पीड़िता के घर पर गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी।
आरोपी शिक्षक के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि आईटी पार्क क्षेत्र में नीरज अंग्रेजी की कोचिंग कराता है। यहां पर डालनवाला थाना क्षेत्र निवासी एक युवती भी कोचिंग पढ़ती थी। अक्तूबर 2020 में दोनों की बातचीत शुरू हुई। दोनोंअच्छे दोस्त बन गए।
आरोप है नीरज ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेम में फंसाया। छात्रा के अनुसार आरोपी नीरज ने उससे पहली बार कोचिंग इंस्टीट्यूट में ही दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। इस दरम्यान छात्रा दो बार गर्भवती हो गई। इस पर नीरज ने उसे गर्भपात कराने वाली दवाएं खिलाईं। इससे उसका गर्भपात हो गया।
विज्ञापन
पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो दोनों के बीच बीते साल दिसंबर में विवाद हो गया। इस दौरान पीड़िता ने आराघर पुलिस चौकी में तहरीर। पीड़िता का आरोप है कि तब नीरज ने अपने पिता की मौजूदगी में विवाह करने की बात कही थी। इसके बाद बीते दिनों नीरज और उसके पिता पीड़िता के घर पहुंचे और वहां बदतमीजी करते हुए शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसे और परिवार के लोगों को धमकी दी गई। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।