फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Teacher may Give direct voting in Department Elections

उत्तराखंड: डेलीगेट के बजाए शिक्षकों को सीधे मतदान का अधिकार देने की तैयारी

Mon, 10 Feb 2020 10:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Feb 2020 10:17 AM IST
सार

  • शिक्षा निदेशालय ने शासन को भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
Uttarakhand: Teacher may Give direct voting in Department Elections
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी की तर्ज पर अब मंडल और प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव में भी शिक्षकों को खुद चुनाव में हिस्सा लेकर वोट देने का अधिकार देने की तैयारी है। शिक्षक संघ की मांग पर शिक्षा निदेशालय ने शासन को इसका प्रस्ताव भेज दिया है। जिसे मंजूरी मिली तो शिक्षक डेलीगेट के बजाए अब सीधे मतदान में भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

विज्ञापन


 राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी के चुनाव में शिक्षक सीधे अपने मताधिकार का प्रयोग करते रहे हैं, लेकिन मंडल और प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव में डेलीगेट के जरिये मतदान किया जाता है। शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में शिक्षकों की ओर से यह मांग की गई कि डेलीगेट के बजाए प्रत्येक शिक्षक को खुद अपना वोट देने का अधिकार दिया जाए।
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश अध्यक्ष केके डिमरी के मुताबिक शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन को इसका प्रस्ताव भेज दिया गया है। शासन से इसे मंजूरी मिलने पर संगठन से जुड़ा प्रत्येक शिक्षक चुनाव में सीधे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगा। संगठन से लगभग 28 हजार से अधिक शिक्षक जुड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दस शिक्षकों पर होता है एक डेलीगेट 
राजकीय शिक्षक संघ के मंडल और प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव में 10 शिक्षकों पर एक डेलीगेट होता है। यदि किसी स्कूल में 40 शिक्षक हैं तो सभी शिक्षक मतदान के लिए न जाकर संबंधित स्कूल से मात्र चार शिक्षक मंडल और प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव में हिस्सा लेते हैं।

अप्रैल में हो सकते हैं प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव 

राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी का दो साल का कार्यकाल होता है। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल नवंबर 2019 में समाप्त हो चुका है। संगठन की ओर से वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यकाल को छह महीने के लिए बढ़ाया गया है। बताया गया है कि इस वर्ष अप्रैल में नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव हो सकते हैं।

अनिवार्य तबादले के लिए सीएम से मिलेंगे
राजकीय शिक्षक संघ तीन जिलों के शिक्षकों के अनिवार्य तबादलों के मामले को लेकर इसी सप्ताह मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मिलेगा। संघ का कहना है कि यदि इसके बाद भी बात न बनी तो संगठन इस प्रकरण को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। संघ के प्रदेश महामंत्री सोहन माजिला के मुताबिक प्रदेश के दुर्गम और अति दुर्गम स्कूलों में वर्षों की सेवा के बाद तीन जिलों के शिक्षकों के अनिवार्य तबादले के आदेश हुए, लेकिन शिक्षकों को इसका लाभ नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed