फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher died in suspicious circumstances

देहरादून: घर से नाराज होकर निकले शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 16 Jun 2018 09:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 Jun 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
teacher died in suspicious circumstances
Kishore Singh - फोटो : amar ujala

पत्नी से नाराज होकर घर से निकले एक अध्यापक की लाश शनिवार को उनकी कार की ड्राइविंग सीट पर मिली।  शुरुआती जांच के बाद पुलिस का अनुमान है कि मौत हार्ट अटैक के चलते हुई। फिलहाल, पुलिस मौत के अन्य कारणों को भी नजरअंदाज नही कर रही है। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होते ही, आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मौत का शिकार हुए किशोर सिंह चौहान, आराघर क्षेत्र के रहने वाले और देवप्रयाग के एक इंटर कॉलेज में अध्यापक थे। उनकी पत्नी स्नेहलता टिहरी में एक सरकारी स्कूल में गणित की अध्यापिका हैं। उनके दो बेटे शौर्य और सार्थक यहां सेंट थॉमस स्कूल में तीसरी और आठवीं कक्षा के छात्र हैं। पति-पत्नी इन दिनों छुट्टियों में अपने बेटों के पास थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम किशोर का पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद किशोर अपनी कार लेकर घर से निकल गए।
विज्ञापन


देर रात तक जब किशोर घर नहीं लौटे तो परिजनों ने फोन लगाया, लेकिन फोन ऑफ मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर रायपुर हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इसके बाद पुलिस टीम को किशोर की तलाश में लगाया गया था, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह करीब नौ बजे रिंग रोड पर खड़ी एक कार में एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यक्ति की शिनाख्त किशोर सिंह चौहान के रूप में हुई। आनन-फानन किशोर को दून अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तो कोई और भी था साथ में... 
पुलिस को  किशोर की कार से शराब की एक बोतल का कवर और खाने-पीने की अन्य चीजें भी मिली हैं। ऐसे में पुलिस  उनके साथ किसी अन्य की मौजूदगी की भी जांच कर रही है। हालांकि कार में बोतल और गिलास नहीं मिले। वहीं किशोर की जेब या कार के ग्लोव बॉक्स से पर्स नहीं मिला है। ऐसे में पर्स नहीं होने की दशा में ये सब चीजें खरीदने पर भी सवाल उठ रहा है। वहीं इंस्पेक्टर नेगी के अनुसार कार रातभर रिंग रोड पर खड़ी रही। ऐसे में पर्स चोरी होने की भी आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed