फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher beat student brutally

स्कूल से लौटे बच्चे ने शर्ट उतारी तो शरीर पर घाव देख पिता के पैरों तले खिसक गई जमीन

Wed, 18 Apr 2018 04:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी) Updated Wed, 18 Apr 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
teacher beat student brutally
teacher beat student - फोटो : amar ujala

पहाड़ा नहीं सुना पाने पर शिक्षिका ने कक्षा तीन के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे अभिभावक भड़क गए।

विज्ञापन


मामले में डीईओ (बेसिक) ने शिक्षिका को उपखंड शिक्षाधिकारी कार्यालय थत्यूड़ अटैच कर दिया है। वहीं परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है, बावजूद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्कूल में पुलिस बल तैनात किया गया है।

जौनपुर ब्लॉक में सिलवाड़ पट्टी के ग्राम कांडी मल्ली निवासी विनोद रावत ने बताया कि उनका बेटा विकास प्राथमिक स्कूल कांडी में कक्षा तीन का छात्र है।

विज्ञापन

पिता ने जब बच्चे की पीठ पर घाव देखे तो सहम गए

teacher beat student brutally
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को स्कूल से घर लौटने पर बच्चे ने बताया कि पहाड़ा नहीं सुना पाने पर शिक्षिका सीमा रानी ने स्टील के स्केल से उसकी पिटाई की। पिता ने जब बच्चे की पीठ पर घाव देखे, तो वे सहम गए। 

गुस्साए परिजनों ने देर शाम पुलिस को घटना की मौखिक सूचना दी। मंगलवार को जांच के लिए स्कूल पहुंचे तहसीलदार जेएस राणा ने बताया कि जांच में शिक्षिका ने अपनी गलती स्वीकारी है।

स्कूल की शिक्षामित्र नीलम रावत ने भी छात्र को स्टील के स्केल से पीटने की पुष्टि की है। छात्र के पिता विनोद सिंह, शिक्षामित्र और आरोपी शिक्षिका सीमा रानी के बयान दर्ज कर रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। 
 

आवेश में आकर छात्र की पिटाई करने पर शिक्षिका को अफसोस

teacher beat student brutally
शिक्षिका - फोटो : getty
बीआरसी और सीआरसी ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। स्थानीय लोगों ने शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की।

बीआरसी मेहरबान सिंह पंवार ने बताया कि उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है। डीईओ (बेसिक) एसएस बिष्ट ने आरोपी शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से उपशिक्षाधिकारी कार्यालय थत्यूड़ तैनात करने के निर्देश दिए हैं। डीईओ ने जांच के बाद शिक्षिका का स्थानांतरण करने का आश्वासन दिया। 

आरोपी शिक्षिका सीमा रानी ने कहा कि आवेश में आकर छात्र की पिटाई करने पर उन्हें काफी अफसोस है। शिक्षिका ने परिजनों को लिखित माफीनामा दिया है, जिसमें उन्होंने फिर ऐसी गलती नहीं करने और छात्र के इलाज का खर्च उठाने की बात कही है। नैनबाग चौकी प्रभारी नीरज रावत ने बताया कि तहरीर मिलने पर शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed