फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher along with student learn traffic rules

सड़क सुरक्षा सप्ताह: नौनिहालों के साथ शिक्षक भी सीखेंगे यातायात नियम 

Wed, 25 Apr 2018 08:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 25 Apr 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
teacher along with student learn traffic rules
traffic rules

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूली बच्चों को शुक्रवार को यातायात नियमों के गुर सिखाए जाएंगे। बच्चों के साथ उनके शिक्षक भी यातायात के नियम सीखेंगे।

विज्ञापन


संयुक्त निदेशक विद्यालयी शिक्षा ने सभी मुख्य शिक्षाधिकारियों को निर्देश भेजकर कहा है कि 27 अप्रैल को ‘सड़क सुरक्षा-जीवन सुरक्षा’ की थीम पर स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके तहत अध्यापकों और बच्चों को यातायात नियमाें की जानकारी देने के साथ ही उनके पालन की शपथ भी दिलाई जाए। 
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक लीलाधर व्यास की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि बच्चे यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक हों, इसके लिए स्कूलों में शपथ दिलाने के साथ ही चित्रकला एवं वादविवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। सड़क सुरक्षा रैली निकालकर आसपास के ग्रामीणों को भी जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को इस बात के लिए भी प्रेरित किया जाए कि वे अपने माता-पिता को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। मुख्य शिक्षाधिकारी एसबी जोशी ने बताया कि इस संबंध में सभी खंड शिक्षाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed