फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teach traffic rules to food delivery boys

Dehradun News: फूड डिलीवरी बॉय को पढ़ाये यातायात के नियम

Fri, 27 Oct 2023 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Teach traffic rules to food delivery boys
I
विज्ञापन

IIपरिवहन विभाग ने डिलीवरी बॉय को जागरूक करने के लिए दिया प्रशिक्षण
I
I

I
Iजल्दी फूड डिलीवरी के दबाव में हो रहे हादसे
I
I
I
I
I
Iतय समय पर ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने के दबाव में डिलीवरी बॉय लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। हादसों की रोकथाम के लिए परिवहन विभाग की ओर से जागरूकता पाठशाला की गई। इसमें स्विग्गी, जोमैटो और ब्लैंकेट के फूड डिलीवरी बॉय शामिल हुए। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने फूड डिलीवरी बॉय को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया और कहा कि जल्दी के चक्कर में वाहन तेज न चलाएं।
I
Iआरटीओ प्रवर्तन शैलेश कुमार तिवारी ने कहा कि फूड डिलीवरी के दौरान फोन पर बात न करें। बहुत आवश्यक होने पर ब्लूटूथ डिवाइस से ही बात करें। ग्राहक अगर जल्दी फूड डिलीवरी करने के लिए कहे तो किसी सूरत में तेज गति से वाहन न चलाएं। गलत दिशा से ओवरटेक न करें। रात्रि में ओवरटेकिंग करते समय डिपर का प्रयोग करें। आगे चलने वाले वाहन से उचित दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन

I
Iसंभागीय परिवहन कार्यालय में आयोजित जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेफ्टी सर्कल प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ के एक्सपर्ट ने डिलीवरी बाॅय को प्रशिक्षण दिया। इसमें फूड डिलीवरी कंपनी के करीब 50 डिलीवरी बाॅय अपने वाहनों के साथ शामिल हुए। चार घंटे के प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिलीवरी बॉय को बताया गया कि आइएसआइ मार्क का अच्छी गुणवत्ता वाला हेलमेट पहकें। हेलमेट की स्ट्रिप सही प्रकार से लगाएं। हेलमेट पर पीछे की ओर रिफ्लेक्टर लगाएं। रात्रि में वाहन चलाते समय सुरक्षा के दृष्टिगत रिफ्लेक्टर वाली जैकेट पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I---------------
I
Iप्रशिक्षण में ये लोग रहे मौजूद
I
I
I
Iप्रशिक्षण कार्यक्रम में आरटीओ सुनील शर्मा, शैलेश तिवारी, एआरटीओ प्रवर्तन राजेंद्र बिराटिया, परिवहन कर अधिकारी प्रज्ञा पंत, अनुराधा पंत, सेफ्टी सर्कल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि मीनाक्षी पंत, बलजिंदर सिंह, पुनीत तथा फूड डिलीवरी कंपनी के प्रतिनिधि समरजीत सिंह, रजित तोमर, शिवम अग्रवाल, तरुण झलदियाल व विपिन तंवर आदि उपस्थित रहे।

I
I---------------
I
Iदेहरादून में हुआ था हादसा
I
Iछह अक्तूबर की रात देहरादून में ऑनलाइन फूड सप्लाई के दौरान डिलीवरी बॉय तुषार मलिक झाझरा धर्मकांटे के पास हादसे का शिकार हो गया। तुषार मलिक कुरावा थाना फुगाना जिला मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article