फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Taxi steering will be in the hands of women on the streets of Doon

Dehradun News: दून की सड़कों पर महिलाओं के हाथ में होंगे टैक्सी के स्टेयरिंग

Sat, 02 Dec 2023 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Taxi steering will be in the hands of women on the streets of Doon
I
विज्ञापन

II- उत्तराखंड परिवहन विभाग की ओर से 16 महिलाओं का शुरू किया गया प्रशिक्षण
I
I

I
I- एक महीने की ट्रेनिंग के बाद महिलाएं चलाएंगी टैक्सी
I
दून की सड़कें महिला स्वावलंबन की गवाह बनेंगी। महिलाओं के हाथ में टैक्सी की स्टेयरिंग होगी। उत्तराखंड परिवहन विभाग ने शुक्रवार से 16 महिला ड्राइवरों का प्रशिक्षण शुरू किया है। अगले एक महीने में इनकी ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी।
I
Iयह प्रशिक्षण झाझरा स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (आईडीटीआर) में दी जा रही है। सरकार और मारुति का यह सेंटर पीपीपी मोड पर चलता है। यह पहली है जब यहां पर महिलाओं को निशुल्क ट्रेनिंग दी जा रही है। यहां स्कूटर चलाने से लेकर कार चलाने की ट्रेनिंग भी महिलाओं को दी जाएगी।
विज्ञापन

I
Iव्यवसाय में भी आगे आएंगी महिलाएं
I
Iआरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने बताया कि 16 महिलाओं की ट्रेनिंग एक महीने में पूरी हो जाएगी। इसके बाद ये महिलाएं दून में टैक्सी की कमान संभालेंगी। सरकार का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि व्यवसाय के क्षेत्र में महिलाओं को आगे लाया जाए। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं लेकिन अभी टैक्सी ड्राइवर के रूप में महिलाओं ने कमान नहीं साधी है। हालांकि सड़कों पर एक दो महिलाएं ई-रिक्शा चलाते दिख जाती हैं। इनकी संख्या को बढ़ाना हमारा उद्देश्य है। प्रशिक्षण के पहले दिन सहेली ट्रस्ट से श्रुति कौशिक, आईडीटीआर के संयुक्त निदेशक आशीष शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I--------
I
Iये होंगे प्रशिक्षण
I
I- सेफ्टी के लिए पार्किंग स्लॉट ध्यान में रखें।
I
I

I
I- टायर चेंज करना सीखना।
I
I- चाबी हमेशा रखें तैयार।
I
I

I
I- सेल्फ डिफेंस और गैजेट्स रखें साथ।
I
I- सेफ्टी के लिए जीपीएस डिवाइस लगवाएं।
I
I

I
I- हॉर्न का प्रयोग।- प्राथमिक उपचार करना आदि।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article