{"_id":"5e402a2b8ebc3ee61111bfbe","slug":"taxi-driver-beaten-delhi-tourist-in-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: टैक्सी चालक ने दिल्ली के पर्यटक संग की मारपीट, नशे में होने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: टैक्सी चालक ने दिल्ली के पर्यटक संग की मारपीट, नशे में होने का आरोप
Sun, 09 Feb 2020 09:24 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 09 Feb 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां एक ओर अतिथि देवो भवः की बात की जाती है, वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के नैनीताल में टैक्सी चालक ने रविवार को दिल्ली के एक पर्यटक के साथ मारपीट कर दी। पर्यटकों ने आरोप लगाया कि वाहन चालक शराब के नशे में था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दिल्ली से नितेश महेश्वरी अपने परिवार के साथ नैनीताल भ्रमण पर आए थे। इस दौरान एक टैक्सी ने उनसे 700 रुपये में नैनीताल के पर्यटक स्थल घूमाने की बात कही।
विज्ञापन
नितेश ने आरोप लगाया कि टैक्सी चालक ने उन्हें मात्र एक पर्यटक स्थल घूमाया और मल्लीताल लाकर छोड़ दिया। जिसके बाद नितेश ने टैक्सी चालक से पैसे नहीं देने की बात कही तो चालक मारपीट पर उतर आया।
विज्ञापन
जिसकी शिकायत नितेश ने मल्लीताल कोतवाली में की। जिसके बाद पुलिस की ओर से चालक और उसके वाहन को थाने लाया गयाा और पुलिस ने 185 एक्ट के तहत चालक का वाहन सीज कर लिया। जहां पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।