फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   taxi come under fire of forest, seven burnt.

जंगल की आग हुई विकराल, टैक्सी आई चपेट में, सात यात्री झुलसे

Mon, 02 May 2016 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़वाल
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़वाल Updated Mon, 02 May 2016 02:37 PM IST
सार

  • इनमें तीन महिलाएं शामिल, एक महिला की हालत गंभीर
  • बुधवार को झुलसी विवाहिता ने हायर सेंटर ले जाते दम तोड़ा
  • दो दिनों में दो लोगों की मौत, कुल ग्यारह लोग झुलसे

विज्ञापन
taxi come under fire of forest, seven burnt.
आग में झुलसे लोगों कों अस्पताल में भर्ती कराया गया। - फोटो : AmarUjala

विस्तार

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में जंगलों की आग विकराल रूप ले चुकी है। बृहस्पतिवार को पौड़ी-कांसखेत मार्ग पर टेका के समीप जंगल में भड़की आग की चपेट में आने से टैक्सी से कोटद्वार जा रहीं तीन महिलाओं समेत सात यात्री झुलस गए।

विज्ञापन


बुधवार को आग बुझाने के प्रयास में बुरी तरह झुलसी विवाहिता की हायर सेंटर ले जाते वक्त मौत हो गई। पौड़ी जिले के ही कल्जीखाल ब्लॉक के कांसखेत गांव में मकान की छत तक पहुंची आग को बुझाने के प्रयास में एक ग्रामीण आंशिक रूप से झुलस गया। दो दिनों में वनाग्नि की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो चुकी है और ग्यारह लोग झुलस चुके हैं।
विज्ञापन


पौड़ी-कांसखेत मार्ग पर टेका के समीप बृहस्पतिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे पौड़ी से सवारियां लेकर कोटद्वार जा रही टैक्सी जंगल में भड़की आग की चपेट में आ गई। इससे घबराकर टैक्सी में सवार पौड़ी जनपद के खातस्यूं पट्टी के सिमतोली गांव निवासी गोमती देवी (55), जौनपुर कोटद्वार निवासी भरत सिंह(40), जामलाखाल मिसरी निवासी अजय (30), दुर्गापुरी कोटद्वार निवासी कुसुमलता (35), पदमपुर कोटद्वार निवासी विभा रतूड़ी (28), चमोली जिले के गौचर निवासी वीरेंद्र सिंह (35), घाट निवासी लक्ष्मण सिंह (22) समेत सात यात्री तेजी से टैक्सी से नीचे उतर गए और सभी आग की लपटों की चपेट में आने से झुलस गए। उन्हें 108 आपातकालीन सेवा से जिला अस्पताल में लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की हालत गंभीर, अस्सी फीसदी झुलसी

taxi come under fire of forest, seven burnt.
अन्य छह लोग तीस फीसदी तक झुलसे हैं। - फोटो : AmarUjala

चिकित्साधिकारी राघव राज ने बताया कि आग से झुलसी गोमती देवी की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वह करीब अस्सी फीसदी झुलसी हुई हैं। अन्य छह लोग तीस फीसदी तक झुलसे हैं। उन्हें  जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पौड़ी जिले के कोट ब्लॉक के सौड़ू गांव में बुधवार को जंगल की आग बुझाते समय आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसी 28 वर्षीया विवाहिता उर्मिला ने हायर सेंटर ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया।

परिजन उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पौड़ी जिले के कांसखेत में सौकार सिंह और उमराव सिंह के घरों की छतें जंगल की आग की चपेट में आ गई। इसी दौरान अपने मकान के छत की आग बुझाते समय सौकार सिंह के हाथ आंशिक रूप से झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed