फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   taxi association strike in uttarakhand Kumaon division

उत्तराखंड: कुमाऊं में आज से जाम हो गए 25 हजार से ज्यादा टैक्सियों के पहिये, ये है वजह

Fri, 05 Oct 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 05 Oct 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
taxi association strike in uttarakhand Kumaon division
taxi strike - फोटो : amar ujala

विभिन्न मांगों को लकर कुमाऊं मंडल में शुक्रवार से टैक्सी मैक्सी का चक्का जाम शुरु हो गया। हड़ताल के चलते 25 हजार से ज्यादा टैक्सियों के पहिये थम गए। इन वाहनों से रोजाना एक लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। टैक्सियों के नहीं चलने से पर्वतीय जिलों में यातायात व्यवस्था ठप होने की आशंका है। 

विज्ञापन


विभिन्न मांगों को लेकर टैक्सी मैक्सी महासंघ के आह्वान पर गढ़वाल में 27 सितंबर से टैक्सी चालक हड़ताल पर हैं। कुमाऊं में टैक्सी चालकों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है। महासंघ का कहना है कि डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन शासन और परिवहन विभाग किराया नहीं बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


उल्टे वाहन स्वामियों से ग्रीन कार्ड के नाम पर वसूली हो रही है। ओवर लोडिंग में ड्राइवर का लाइसेंस निरस्तीकरण, जुर्माना और मुकदमा होता है। एक गलती की तीन-तीन सजाएं देकर टैक्सी चालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सड़क हादसा होने पर चालक, वाहन स्वामी दोनों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। स्पीड गर्वनर के नाम पर भी चालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके विरोध में कुमाऊं में टैक्सी मैक्सी की हड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़वाल में 27 सितंबर से चल रही है हड़ताल

गढ़वाल में 27 सितंबर से हड़ताल चल रही है। अब कुमाऊं में भी संघ हड़ताल करने जा रहा है। वाहन स्वामी और चालकों के उत्पीड़न के विरोध समेत कई मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है।
- ठाकुर सिंह बिष्ट, अध्यक्ष टैक्सी मैक्सी महासंघ कुमाऊं

एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
छड़ा-खैरना-गरमपानी टैक्सी यूनियन ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। टैक्सी चालकों ने टैक्सी यूनियन अध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने वालों में टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रताप सिंह गौणी, सुंदर सिंह करायत, गोविंद सिंह, पंकज बिष्ट, बालम सिंह, भास्कर चंद्र, राजेंद्र सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed