{"_id":"631b886d5dbac909aa493854","slug":"task-force-freed-five-child-laborers-from-three-establishments-vikas-nagar-news-drn4222999152","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉस्क फोर्स ने तीन प्रतिष्ठानों से मुक्त कराए पांच बाल श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉस्क फोर्स ने तीन प्रतिष्ठानों से मुक्त कराए पांच बाल श्रमिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल श्रम उन्नमूलन अभियान के तहत जिला टास्क फोर्स ने विकासनगर बाजार स्थित तीन प्रतिष्ठानों से पांच बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के तहत तीनों प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
टॉस्क फोर्स के सदस्य और बचपन बचाओ आंदोलन के राज्य समन्वयक सुरेश उनियाल ने बताया कि जानकारी मिली थी कि विकासनगर के कुछ प्रतिष्ठानों में बाल श्रम कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर तीन प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर पांच बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। सभी की उम्र 11 से 12 साल के बीच है। उन्होंने बताया कि मुक्त कराए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उनका मेडिकल और काउंसलिंग कराई जाएगी। उनके माता पिता का पता लगाया जाएगा। उनकी भी काउंसलिंग कराई जाएगी। जिन बच्चों को स्कूल में होना चाहिए था, वे बाल श्रम कर रहे हैं, जो कि दुर्भाग्य पूर्ण है।
उन्होंने बताया कि जिन बच्चों के माता पिता नहीं मिलेंगे, उन्हें बाल गृह में ही रखा जाएगा। बच्चों को लेकर कोई भी अंतिम निर्णय बाल कल्याण समिति का होगा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्नमूलन अभियान के लिए टॉस्क फोर्स बनाई गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारी बृज मोहन, जिला बाल संरक्षण इकाई के अखिलेख, चाइल्ड लाइन की नीलम, आश्रय ट्रस्ट से राखी, देवेंद्र कुमार शामिल रहे।