फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tarun vijay went mahasu devta temple with scheduled cast people.

मारपीट के अगले दिन दलितों को लेकर मंदिर पहुंचे तरुण विजय

Sat, 24 Oct 2015 03:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर, कालसी (देहरादून)
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर, कालसी (देहरादून) Updated Sat, 24 Oct 2015 03:36 AM IST
विज्ञापन
tarun vijay went mahasu devta temple with scheduled cast people.

लक्सियार गांव में दलित देव मालियों के साथ मारपीट के मामले में राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दलितों के दिल में भी राम बसते हैं और उनसे भगवान के नाम पर मारपीट करना ठीक नहीं है। कहा कि दलित हमारे देवता हैं। उनके साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती बर्दास्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साफ निर्देश हैं कि सभी वर्गों का सम्मान किया जाए। तरुण विजय ने कहा कि भगवान के नाम पर दलितों से मारपीट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रकरण को राज्यसभा में उठाने की बात कही।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पाइता पर्व के दौरान लक्सियार गांव में महासू मंदिर में एक महिला समेत तीन दलित देव मालियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। आरोप था कि कुछ लोगों ने दलित देव मालियों की देव चिह्न से पिटाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

दलितों के साथ किया मंदिर में दर्शन

tarun vijay went mahasu devta temple with scheduled cast people.

विवाद के बाद शुक्रवार को राज्यसभा सांसद तरुण विजय लक्सियार गांव पहुंचे और दलितों के साथ महासू मंदिर में दर्शन किए।

इससे पहले तरुण विजय ने विकासनगर ब्लॉक सभागार में लोगों को संबोधित करते हुए घटना की कड़ी निंदा की। कहा कि दलित हित के सर्वाधिक मामले उन्होंने ही राज्यसभा में उठाए हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी नहीं चाहता कि दलित समुदाय के साथ भेदभाव किया जाए। उन्होंने जाति के नाम पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की वकालत की। इस दौरान उनके साथ अराधना ग्रामीण विकास समिति के संरक्षक दौलत कुंवर, अध्यक्ष सरस्वती कुंवर, अरविंद शर्मा सहित और कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed