फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tarun vijay shows sorrow for thiruvalluvar statue.

धर्मनगरी में हो रहा दक्षिण के भगवान का अपमान

Tue, 05 Jul 2016 03:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 05 Jul 2016 03:37 AM IST
विज्ञापन
tarun vijay shows sorrow for thiruvalluvar statue.
तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने अनावरण किया था। - फोटो : फाइल फोटो

राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने तमिल के प्रख्यात संत और कवि तिरूवल्लुवर की प्रतिमा को हरिद्वार में अभी तक उचित स्थान पर स्थापित नहीं किए जाने को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मूर्ति की स्थापना के लिए अभी तक उचित स्थान नहीं मिलना दक्षिण के भगवान का अपमान है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संत का अपमान भी ऐसा ही है जितना गीता, कुरान और बाइबल जैसे पवित्र ग्रंथों का। उन्होंने कहा कि अभी तक मूर्ति न लगने पर तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में आंदोलन होने लगे हैं।
विज्ञापन


दक्षिण में बन रहा मुद्दा
तरुण विजय रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के संत और कवि को हरिद्वार में सम्मान नहीं देने का मामला दक्षिण भारत में बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। इससे चेन्नई और अन्य स्थानों पर आंदोलन हो रहा है। पूरे दक्षिण में इसकी तीव्र प्रतिक्रिया हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि शासन को इस और जल्द ध्यान देना चाहिए। सांसद ने कहा कि मूर्ति स्थापना के लिए दोनों ही जमीन शासन की ओर से चयनित की गई थी। हमने कोई भी जगह नहीं चुनी थी।


उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुमति दे दी है अब मूर्ति के लिए उचित स्थान दिलाना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने संत तिरुवल्लुवर को दक्षिण और उत्तर का मेल कराने वाले संत बताया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस मामले में वह किसी भी प्रकार का राजनीति लाभ नहीं लेना चाहते हैं।

Published By: Vivek Singh

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed