फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tapkeshwar Mahadev's procession today

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा आज

Tue, 13 Aug 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Tapkeshwar Mahadev's procession today
शहर में मंगलवार को निकलने वाली टपकेश्वर मंदिर की शोभायात्रा के मद्देनजर पुलिस ने डायवर्ट प्लान जारी किया है। शोभायात्रा सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकलेगी। ऐसे में डायवर्ट प्लान देखकर ही घर से निकले, ताकि जाम के झाम से बचा जा सके। इसी के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

यह रहेगा शोभायात्रा रूट
शोभायात्रा सुबह दस बजे सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला से शुरू होकर सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, हनुमान चौक, पीपलमंडी, राजा रोड चौराहा, धामावाला बाजार, पल्टन बाजार, घंटाघर से बाएं, चकराता रोड बिन्दाल पुल से माल रोड, डाकरा बाजार, गढ़ी कैंट होते हुए टपके श्वर महादेव मंदिर पर संपन्न होगी।
विज्ञापन

यह रहेगा रूट प्लान
- शोभायात्रा के शुरू होने पर निरंजनपुर मंडी, लालपुल की ओर से कोई भी वाहन सहारनपुर चौक की ओर नहीं जाएगा।
- शोभायात्रा का अगला हिस्सा सहारनपुर चौक पहुंचने पर बल्लीवाला चौक से कोई वाहन कांवली रोड होते हुए सहारनपुर चौक की ओर नहीं जाएगा।
- अग्रसेन चौक से सहारनपुर चौक की ओर से आने वाले वाहनों को श्मशान घाट कट से लक्कड़ मंडी, भंडारी बाग होते हुए मातावाला बाग की ओर भेजा जाएगा। सिटी बसों को शोभायात्रा के बीच से रोक-रोक कर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शोभायात्रा का पिछला हिस्सा झंडा बाजार में पूर्णत: प्रवेश कर जाने पर सभी डायवर्ट स्थानों से यातायात को सामान्य किया जाएगा।
- शोभायात्रा के पलटन बाजार से मुख्य मार्ग में निकलने पर दर्शनलाल चौक से कोई भी वाहन घंटाघर की ओर नहीं भेजा जाएगा।
- राजपुर रोड से आने वाले समस्त वाहनों को यूकेलिप्टस चौक, ओरिएंटल चौक से परिस्थिति के हिसाब से डायवर्ट किया जाएगा।
- शोभायात्रा के बिंदाल चौक की ओर जाने पर यमुना कॉलोनी से आने वाले यातायात को रोक रोककर चलाया जाएगा। साथ ही पोस्ट ऑफिस तिराहे से कैंट की ओर से आने वाले वाहनों को सीएसडी कैंटीन तिराहे होते हुए दिलाराम की ओर भेजा जाएगा।
- शोभायात्रा का पिछला हिस्सा बिंदाल पुल पास करते हुए समस्त डायवर्ट वाले प्वाइंट से यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
- शोभायात्रा के पोस्ट ऑफिस तिराहे की ओर जाने पर कैंट चौराहे व कैंटोनमेंट तिराहे से कोई भी वाहन पोस्ट ऑफिस तिराहे की ओर नहीं आएगा।
- शोभायात्रा का पिछला हिस्सा कैंट चौराहा पास करने पर समस्त प्वाइंट से यातायात सामान्य किया जाएगा।
- शोभायात्रा के दौरान ऑटो, विक्रम, लोडर और पिकअप को ओरिएंटल चौक, दर्शन लाल चौक, बिंदाल कट और मातावाला कट से वापस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed