फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tantrik Told about khajana in house fake information and swindle in roorkee

तांत्रिक बोला घर में खजाना गड़ा है, गड्ढा खोदा तो निकलने लगी अजीब आवाजें और फिर...

Thu, 18 Oct 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कलियर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कलियर Updated Thu, 18 Oct 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
Tantrik Told about khajana in house fake information and swindle in roorkee
tantrik baba - फोटो : demo pic

दिल्ली निवासी एक व्यक्ति से घर में नकली तांत्रिक बनकर दो लोगों ने घर में करोड़ों रुपये का खजाना गड़ा होने की बात कही। इसके बाद वहां जो हुआ वो आगे जानिए....युवकों ने खजाना गड़ा होने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।

विज्ञापन


पुलिस फरार दोनों आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पकड़े गए आरोपी मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में देहरादून में रह रहे थे। बुधवार को कलियर थाने में एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने प्रेसवार्ता कर ठगी की वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 20 जनवरी 2018 को संजय पुत्र जयदयाल दुआ निवासी 1/29 डबल स्टोरी विजयनगर, दिल्ली ने घर में करोड़ों का खजाना गड़ा होने के नाम पर लाखों की ठगी की शिकायत कलियर थाने में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में बताया कि दिसंबर 2017 में उनके घर में कुछ परेशानी चल रही थी। इसी दौरान किसी परिचित ने सहारनपुर में रहने वाले मुकर्रम पुत्र सिकंदर निवासी पठानपुरा झंझेड़ी, थाना बेहट के बारे में बताया कि वह झाड़-फूंक कर घर की परेशारी दूर कर देंगे।

धोखे से नकली अशर्फियां और मोबाइल में एक रिकार्डिंग चालू कर दी

इस पर उन्होंने मुकर्रम से संपर्क किया और उसे अपने घर दिल्ली ले गया। यहां उसने झाड़-फूंक के नाम पर 50 हजार रुपये लिए थे। एसपी देहात ने बताया कि पार्टी मोटी होने पर मुकर्रम ने सलीम पुत्र आलिम निवासी ग्राम रावणपुर, थाना चिकलाना, सहारनपुर हाल निवासी प्रगति विहार सेलाकुई, देहरादून, साबिर पुत्र शब्बीर निवासी हलवाहेड़ी, थाना बहादराबाद हाल निवसी पीठ बाजार, सेलाकुई, देहरादून और काजी उर्फ भूरा निवासी मुरादाबाद से संपर्क किया। 

इसके बाद चारों दिल्ली पहुंचे और पूजापाठ के बहाने गड्ढा खुदवाकर धोखे से नकली अशर्फियां और मोबाइल में एक रिकार्डिंग चालू कर रख दी। इसके बाद संजय को रिकार्डिंग सुनाकर घर में ऊपरी हवा होने की बात कही। एसपी ने बताया कि चारों ने संजय को विश्वास में लेकर कलियर में अमेरिकन दुंबों की बलि के नाम पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए।

इसके बाद चारों फिर संजय के घर पहुंचे और जमीन में तीन अलग-अलग डिब्बों को घर में गाड़ दिया और बताया कि डिब्बों में 81 किग्रा 700 ग्राम खजाना है। इसे निकालने के नाम पर पूजा-पाठ के लिए फिर से चार लाख 30 हजार रुपये ले लिए।

इसके बाद उन्होंने बताया कि खजाने में उनका दो करोड़ का हिस्सा है। दो करोड़ मिलने के बाद ही वह खजाना निकालेंगे। साथ ही 20 लाख रुपये तत्काल मांगे। इतनी बड़ी रकम तत्काल नहीं होने पर चारों ने घर में रखे करीब छह लाख रुपये ले लिए और संजय के बेटे को कार से लेकर सहारनपुर की ओर चल दिए।

दो साल पहले सहारनपुर में की थी ठगी 

चारों उससे रास्ते में मारपीट कर फरार हो गए। एसपी देहात ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद मामला दिल्ली का होने पर उसे दिल्ली ट्रांसफर कर दिया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उसे वापस भेज दिया। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

एसपी देहात ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि सलीम और साबिर कलियर में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मुकर्रम और काजी उर्फ भूरा की तलाश की जा रही है। 

एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इसी तरीके से उन्होंने वर्ष 2016 में सहारनपुर के गोटेशाह चौक निवासी हाजी परवेज से सात लाख की ठगी की थी। साथ ही घर में खजाना बताते हुए हाजी परवेज की 50 बीघा जमीन अपनी पत्नियों के नाम करा ली थी। एसपी देहात के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि पंजाब और हरियाणा में भी वे इस तरीके की वारदात कर चुके हैं। 

पुलिस टीम में ये रहे शामिल 
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, एसआई तसलीम आरिफ समेत एहसान अली, अकबर अली, बृजमोहन, देवी प्रसाद, अरविंद रावत, मनीषा और सीआईयू से प्रभारी रविंद्र कुमार, सुंदरलाल, अशोक और महिपाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed