पूजा करने आया बाबा बोला, घर में गड़ा है लाखों का खजाना, चाहिए तो दो बेटे की बलि, फिर मां-बाप ने...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र में बिलासपुर (यूपी) के एक घर में पूजा करने आए बाबा ने परिवार वालों को बताया कि उनके घर में खजाना गड़ा हुआ है। इससे खुश परिवार वालों ने जब खजाना दिलाने की इच्छा जाहिर की तो बाबा ने उनके बेटे की बलि मांगी।
परिवार द्वारा बेटे की बलि देने से इनकार करने पर अब बाबा उनसे 101 बकरे और चार लाख रुपये की मांग कर बेटे पर आये संकट को दूर करने का दबाव बना रहा है। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है, पुलिस जांच में जुटी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में कॉलोनी मोड़ कौशलगंज बिलासपुर जिला रामपुर निवासी तेजराम पुत्र रोशनलाल का कहना है कि नवरात्रों में उसने पूजा के लिए रुद्रपुर से एक मंदिर के बाबा को बुलाया।
कहा, बेटे पर छाए हैं संकट के बादल
पूजा के दौरान अचानक बाबा ने उसकी पत्नी का हाथ पकड़कर उनके घर में खजाना गड़ा होने की बात कही। साथ ही कहा कि खजाना निकालने के लिए उन्हें अपने बड़े बेटे की बलि देनी होगी।
जब उसने और पत्नी ने बेटे की बलि देने से मना किया तो बाबा उनसे बलि के बदले 101 बकरे और चार लाख रुपये की मांग करने लगा। दूसरे दिन बाबा ने उसकी पत्नी को फोन कर कहा कि उसके बेटे पर संकट है जल्द से बेटे की बलि या फिर 101 बकरों के साथ चार लाख रुपये दे।
आरोप है कि इसके बाद से बाबा लगातार मांग पूरी करने के लिए फोन कर उन्हें डरा रहा है। तेजराम की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।